गिरिश महाजन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

बाढ़ पीड़ितों की मदद करें, दशहरा सभा रद्द करें, गिरीश महाजन का उद्धव ठाकरे पर हमला

Nashik flood: गिरीश महाजन ने उद्धव ठाकरे से कहा दशहरा सभा रद्द कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। नाशिक व महाराष्ट्र में बाढ़ से भारी नुकसान, राहत कार्य जारी।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: महाराष्ट्र के जलसंपदा और आपत्ती व्यवस्थापन मंत्री गिरीश महाजन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गट) की दशहरा सभा को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय उद्धव ठाकरे को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए, न कि सभा आयोजित करनी चाहिए।

राज्यभर में भारी नुकसान

महाजन ने बताया कि हालिया भारी बारिश से कई जिलों में जमीन और मिट्टी बह गई है। मराठवाड़ा सहित कुछ क्षेत्रों में अब भी पानी भरा हुआ है। राहत कार्य जारी है और पीड़ितों को भोजन व आवश्यक सामग्री दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद नुकसान का पूरा आकलन किया जाएगा और सरकार की ओर से तुरंत सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी त्वरित सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं।

नाशिक में स्थिति नियंत्रण में

नाशिक में अब बारिश थम चुकी है और बाढ़ का पानी उतर गया है। प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है तथा उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की है। महाजन ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करने से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर निशाना

मंत्री महाजन ने इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके गुट के सांसद संजय राउत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को अब जाकर बाढ़ पीड़ितों की चिंता हो रही है, जबकि जब उनकी सरकार थी, तब बाढ़ग्रस्त इलाकों में उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता था। उन्होंने यह भी पूछा कि कोविड-19 महामारी के दौरान उद्धव ठाकरे अपने घर से बाहर क्यों नहीं निकले। संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए महाजन ने कहा कि उनकी भाषा अब असंसदीय हो चुकी है और महामारी के दौरान उनके आचरण हर कोई जानता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट