गणेशोत्सव (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

Nashik News: गणेश भक्तों को भा रहे सांवरिया सेठ, कृष्णरुपी मूर्ति की बाजार में बढ़ी डिमांड

Nashik News: महाराष्ट्र में जल्द ही गणेश उत्सव की धूम मचने वाली हैं। ऐसे में बाजारों में अभी से गणेश भगवान की मूर्ति के राधा कृष्ण रुपी विग्रह की डिमांड में तेजी आयी है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: गणेश चतुर्थी आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, और नाशिक में विघ्नहर्ता गणेश के आगमन को लेकर हर तरफ उत्साह और शुभता का माहौल है। गणेश मंडल के कार्यकर्ता बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने तैयारियों में थोड़ी खलल डाली है, फिर भी मजदूर मंडप बनाने और सजावट के काम में लगे हैं। बाजार में गणेश प्रतिमाओं को खरीदने के लिए अभी तक भक्तों की वैसी भीड़ नहीं दिख रही है, जैसी हर साल होती है। हालांकि, लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के कारण व्यापारियों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग मूर्तियां खरीदने के लिए बाजार में आएंगे।

व्यापारियों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। इस साल सांवरिया (राधा कृष्ण) के रूप में बनी गणेश की मूर्तियां भक्तों को खूब पसंद आ रही हैं। सिर पर पगड़ी 5 और शरीर पर पीताम्बर के साथ बेहद आकर्षक दिखने वाली इन मूर्तियों की के न कीमत 1,500 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक है। इसके साथ ही, शंकर के रूप में जटाधारी गणेश और पंढरपुर भगवान विठ्ठल के रूप में बनी मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो भक्तों और बच्चों का ध्यान खींच रही हैं।

सजावट और तैयारियों में उत्साह

अपने प्रिय गणेश जी को आकर्षक रूप और सजावट देने के लिए लोग डोंगरे छात्रावास परिसर जैसे बाजारों में उमड़ पड़े हैं। प्लास्टिक और थर्मोकोल पर प्रतिबंध के कारण इस साल लाइटिंग और दीपमालाओं की अच्छी मांग है। फोम, लकड़ी और कपड़े से बनी मखरी जैसी विभिन्न रेडीमेड सामग्री भी बाजार में आई है। लोग फोम के मेहराब, मंदिर और मखरी खरीदने में खास रुचि दिखा रहे हैं। कृत्रिम फूलों से बने रंग-बिरंगे तोरण और मोती के तोरण भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी