लबालब भरे नासिक जिले के लगभग सभी बांध प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नासिक

नासिक में जल संकट खत्म! लबालब भरे जिले के लगभग सभी बांध, पर जानिए किस बांध में अभी भी है शून्य पानी?

Nashik Dam Water Storage: नासिक जिले के बांधों में 24 अगस्त तक 94.42% जलसंचय दर्ज हुआ है। कुल 70,619 दलघफू क्षमता के मुकाबले 66,679 दलघफू पानी उपलब्ध है, जो पिछले साल से बेहतर स्थिति है।

अंकिता पटेल

Nashik Dams 94 Percent Water Storage: नासिक जिले के बड़े और मध्यम बांधों में इस वर्ष संतोषजनक जलसंचय हुआ है। 24 अगस्त तक जिले के बांधों की कुल 70,619 दलघफू क्षमता के मुकाबले 66,679 दलघफू यानी 94.42 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 58,701 दलघफू यानी 83.12 प्रतिशत जलसंचय था।

इस लिहाज से इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में जलसंचय की स्थिति काफी बेहतर है। जिले के लगभग सभी बांध भर चुके हैं, लेकिन नाग्यासाक्या बांध में अभी भी शून्य प्रतिशत जलसंचय है।

प्रमुख बांध समूहों में जलसंचय की स्थिति

गंगापुर बांध समूहः कुल क्षमता 10,166 दलघफू है, जिसमें 9,869 दलघफू यानी 97.08 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है।

पालखेड बांध समूहः 8,326 दलघफू क्षमता के मुकाबले 7,979 दलघफू यानी 95.83 प्रतिशत जलसंचय है।

गिरणा घाटी बांध समूहः 23,062 दलघफू क्षमता के मुकाबले 22,125 दलघफू यानी 95.94 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।

अन्य प्रमुख बांधः काश्यपी, आलंदी, वाघाड, ओझरखेड, दारणा, भावली, वालदेवी और मोरना सहित कई बांध पूरी क्षमता (100%) से भर चुके हैं।

मध्यम जलसंचय वाले बांधः नांदूरमध्यमेश्वर में 85.60 प्रतिशत, मुकणे में 81.27 प्रतिशत और पुणेगांव में 88.44 प्रतिशत पानी दर्ज किया गया है।

14,745 क्यूसेक पानी का विसर्ग जारी

बांधों में लबालब पानी भरने के बाद नदियों में पानी का विसर्ग भी जारी है। फिलहाल कुल 14,745 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें नांदूरमध्यमेश्वर से सर्वाधिक 4,732 क्यूसेक, दारणा बांध से 2.778 क्यूसेक, गिरणा से 1,238 क्यूसेक, पालखेड से 874 क्यूसेक और भावली से 609 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नासिक जिले में बांधों का जलसंचय 94 प्रतिशत से अधिक होने से खरीफ के साथ-साथ आगामी रबी सीजन के लिए भी पानी की उपलब्धता बेहद संतोषजनक रहने की उम्मीद है। इससे नासिक जिले को इस वर्ष संभावित जलसंकट से बड़ी राहत मिली है।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप