नासिक मानसून, खरीफ सीजन,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नासिक

बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा

Nashik Monsoon Delay News: नासिक में मानसून की धीमी प्रगति से खरीफ सीजन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बांधों में जलस्तर 26 प्रतिशत पर पहुंच गया है,अच्छी बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

अंकिता पटेल

Nashik Kharif Season Dam Water Level News: नासिक मानसून भले ही कोंकण के रास्ते महाराष्ट्र में दस्तक दे चुका है, लेकिन इसके आगे बढ़ने की रफ्तार बेहद सुस्त है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की इस धीमी गति के कारण राज्य के किसानों को अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। इसके चलते इस साल खरीफ सीजन के भी पिछड़ने की प्रबल आशंका है।

दूसरी तरफ, जिले के बांधों में जलस्तर घटकर केवल 26 प्रतिशत रह गया है, जिसके कारण नासिक जिला प्रशासन को उपलब्ध पानी का बेहद सूझबूझ और कड़ाई से नियोजन करना होगा। पिछले एक सप्ताह से जिले के मौसम में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं।

तापमान फिर बढ़ा, मानसून में देरी से किसानों की चिंता बढ़ी

2 जून को हुई प्री-मानसून बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और जिले में 15 जून के बाद ही मानसून की वास्तविक बारिश की संभावना है। मौसम के इस नए मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रमुख बांधों का वर्तमान जलस्तर (प्रतिशत में)

क्रमांक बांध वर्तमान जलस्तर (%)
1 गंगापुर 44.42%
2 मुकणे 29.23%
3 ओझरखेड 36.19%
4 गिरणा 30.28%
5 भावली 24.34%
6 चणकापूर 23.82%
7 कड़वा 20.26%
8 करंजवण 16.85%
9 दारणा 16.73%

इन बांधों में बचा नाममात्र पानी (सूखने की कगार पर)

क्रमांक बांध वर्तमान जलस्तर (%)
1 वाकी 8.27%
2 पुनद 5.50%
3 तिसगांव 5.50%
4 भाम 3.33%
5 पुणेगांव 2.27%
6 वाघाड 1.39%
7 भोजापुर 0.83%

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए