TCS नासिक व निदा खान (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नासिक

TCS Nashik Case Update: HR मैनेजर निदा खान का दिल्ली कनेक्शन, धमाकों के आरोपी से क्या है रिश्ता?

TCS Nashik Case: नासिक TCS मामले में ATS की एंट्री ने सनसनी फैला दी है। फरार HR मैनेजर निदा खान के दिल्ली बम धमाकों के आरोपी से संबंधों और धर्मांतरण की साजिश की गहन जांच जारी है।

गोरक्ष पोफली

TCS Nashik Case ATS Investigation: विभागीय एटीएस शाखा ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो मुख्य आरोपियों, रजा रफीक मेनन और शफी भिकन शेख को हिरासत में लेकर करीब 3 घंटे तक मैराथन पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस को संदेह है कि इस पूरे सिंडिकेट की मास्टरमाइंड मानी जा रही फरार एचआर मैनेजर निदा खान के संबंध दिल्ली बम धमाकों के एक आरोपी से हो सकते हैं। रजा और शफी, जो निदा के सबसे करीबी सहयोगी माने जाते हैं, उनसे देश की सुरक्षा और निदा के नेटवर्क के बारे में तीखे सवाल पूछे गए।

धर्मांतरण का संदिग्ध सिंडिकेट

जांच में एक चौंकाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप का खुलासा हुआ है। डिजिटल सबूतों से संकेत मिले हैं कि इस ग्रुप का इस्तेमाल पीड़ितों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उन्हें फंसाकर धर्मांतरण (Conversion) के लिए मजबूर करने की साजिश के लिए किया जा रहा था। यह महज एक कॉर्पोरेट मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध प्रतीत हो रहा है।

ईमेल और मोबाइल जब्त

एसआईटी (SIT) और एटीएस की संयुक्त जांच अब डिजिटल फोरेंसिक पर टिकी है। जांच टीम ने सभी 8 आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया है। ऑपरेशन मैनेजर आश्विनी चेनानी को मिले 78 ईमेल और 22 फोन कॉल्स की बारीकी से जांच की जा रही है। फरार निदा खान और आरोपियों के बीच हुए उन चैट्स को खंगाला जा रहा है जो ऑफिस के काम से संबंधित नहीं थे। पुलिस इन सबूतों की क्लोनिंग कर रही है ताकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा सके। एक रिसॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए हैं, जहां कथित तौर पर संदिग्ध बैठकें हुई थीं।

वर्तमान स्थिति

अब तक इस मामले में 9 केस दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे पारिवारिक जिम्मेदारी का वास्ता दिया है, लेकिन एटीएस की सक्रियता और दिल्ली एटीएस से साझा की गई जानकारी यह संकेत देती है कि परदे के पीछे कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी। निदा खान की गिरफ्तारी के बाद ही 'दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन' की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज