राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्णगुच्छ देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम व अन्य सोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis
नासिक

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

CM Devendra Fadnavis Meet President Droupadi Murmu: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

आकाश मसने

Highlights

  • CM देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला ध्वजारोहण का न्यौता दिया

  • नासिक और त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला का ध्वजारोहण समारोह 31 अक्टूबर को होगा।

  • राष्ट्रपति मुर्मू को महाराष्ट्र की जनजातीय और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला उपहार भेंट किया।

President Droupadi Murmu Invited Nashik Simhastha Kumbh Mela Flag Hoisting Ceremony: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को आगामी 31 अक्टूबर को होने वाले 'धर्मध्वज' (ध्वजारोहण) समारोह के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले भव्य सिंहस्थ कुंभ मेले 2027 की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक होगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में वाले प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, तथा कई अधिकारी और पदाधिकारी शामिल थे।

महाराष्ट्र की संस्कृति की दिखी झलक

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र की विविध विरासत को दर्शाने वाला एक अनूठा और विशेष उपहार भेंट किया। इस उपहार में राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, जनजातीय उद्यमशीलता, उत्कृष्ट वस्त्र कला, कृषि समृद्धि और पारंपरिक खान-पान की संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिलती है।

कई अन्य कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केवल ध्वजारोहण ही नहीं, बल्कि उसी दिन आयोजित होने वाले कई अन्य प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में भी शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इनमें पवित्र 'गोदा आरती' यानी गोदावरी नदी को समर्पित विशेष अनुष्ठान, नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ, कुंभ मेले के विशेष गीत का अनावरण, मेले पर आधारित एक भव्य कॉफी-टेबल बुक का विमोचन और एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया जाना शामिल है।

राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान ये थे मौजूद

राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन, आपदा प्रबंधन और नासिक कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और विशेष सहायता मंत्री नरहरी जिरवाल, नासिक की महापौर हिमगौरी अडके-आहेर, त्र्यंबक नगर परिषद की अध्यक्ष त्रिवेणी तुंगर, त्र्यंबकेश्वर देवस्थान के अध्यक्ष और संयुक्त चैरिटी कमिश्नर, जस्टिस विवेक सोनवणे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी