अशोक खरात के नए बिजनेस की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फाेटो) 
नासिक

अशोक खरात का जेल में नया बिजनेस! सुबह-सवेरे शुरू करता है... जानें जेल प्रशासन से क्या मिला बड़ा अपडेट

Ashok Kharat News: नासिक जेल में बंद ठग अशोक खरात को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जेल के भीतर कैदी और कर्मचारी उससे अपना भविष्य पूछ रहे हैं, वहीं सुबह-सवेरे उसकी रहस्यमयी साधना से हड़कंप मचा है।

गोरक्ष पोफली

Ashok Kharat Jail Update: कभी रसूखदार राजनेताओं और फिल्मी सितारों के बीच भविष्यवक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले अशोक खरात की दुनिया अब जेल की चारदीवारी तक सिमट गई है। लेकिन खबर है कि जेल में भी इस भोंदू बाबा का रंग कम नहीं हुआ है। नासिक रोड सेंट्रल जेल में बंद खरात को लेकर एक सनसनीखेज अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है।

100 से अधिक दिनों से सलाखों के पीछे हवा खा रहे अशोक खरात पर आरोप है कि उसने अपनी कथित दैवीय शक्तियों का झांसा देकर सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया और करोड़ों की ठगी की। अब जेल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल के अंदर भी उसका प्रभाव बना हुआ है। आलम यह है कि जेल के कर्मचारी और साथी कैदी अपनी समस्याओं को लेकर खरात के पास पहुंच रहे हैं और उससे अपना भविष्य पूछ रहे हैं।

सवालों से तंग आकर धारण किया मौन

बताया जा रहा है कि खरात अब इन अंतहीन सवालों से बुरी तरह ऊब चुका है। जेल प्रशासन और कैदियों द्वारा लगातार पूछे जा रहे कारनामों और भविष्य के सवालों से बचने के लिए उसने अब मौन धारण कर लिया है। स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे एक अलग सेल में स्थानांतरित कर दिया है, ताकि अन्य कैदी और कर्मचारी उसे परेशान न करें।

सुबह-सवेरे खौफनाक साधना और मंत्रोच्चार

जेल के भीतर खरात की दिनचर्या भी किसी रहस्यमयी फिल्म की तरह है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह तड़के सुबह उठता है और मेडिटेशन करना शुरू कर देता है। इसके बाद वह काफी तेज आवाज में विशिष्ट मंत्रों का उच्चारण करता है, जिससे जेल की शांत बैरकों में एक अजीब सा माहौल बन जाता है। कभी सफेद कपड़ों में सज-धज कर घूमने वाले खरात को अब साधारण अंडरट्रायल कैदी की तरह ही रखा गया है और उसे कोई वीआईपी सुरक्षा या विशेष सुविधा नहीं दी गई है।

गंभीर आरोपों के घेरे में आध्यात्मिक ठग

अशोक खरात पर आरोप है कि उसने ध्यात्मिक शक्ति दिलाने के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और धार्मिक अनुष्ठानों के बहाने उनके साथ घिनौनी हरकतें कीं। पुलिस जांच में अब तक करोड़ों रुपये के आर्थिक हेरफेर की बात भी सामने आ चुकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई नई पीड़ित महिलाएं सामने आ रही हैं, जिससे खरात की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

फिलहाल, जेल प्रशासन उसकी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है, क्योंकि वह एक हाई-प्रोफाइल अंडरट्रायल कैदी है। जेल के भीतर खरात का यह नया अवतार और उसका रहस्यमयी व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या यह उसकी कोई नई चाल है या वह वाकई अपने किए का प्रायश्चित कर रहा है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?