अखाड़ा संत, सोर्स- सोशल मीडिया सोर्स- सोशल मीडिया
नासिक

अखाड़ों की गोपनीय जांच में 50 संतों की गतिविधियां संदिग्ध, महामंडलेश्वर पदवी की पात्रता पर उठे सवाल

Nashik Kumbh Mela News: देश के प्रमुख अखाड़ों ने संदिग्ध गतिविधियों और परंपरा उल्लंघन को लेकर करीब 50 महामंडलेश्वरों व संतों के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू कर पात्रता के नियम सख्त किए हैं।

रामबाबू चौबे, रूपम सिंह

Highlights

  • देश के प्रमुख अखाड़ों की जांच में करीब 50 संत संदिग्ध गतिविधियों के दायरे में।

  • जूना अखाड़े के 20 और निरंजनी अखाड़े के 11 संत जांच के घेरे में।

  • करौली शंकर महाराज का इस्तीफा स्वीकार, अखाड़े से संबंध समाप्त।

  • महामंडलेश्वर बनाने से पहले कठोर जांच और मानदंड तय करने की मांग।

Akhada Investigation 50 Saints: सनातन धर्म की पहचान उसके वैभव, मंदिरों और धार्मिक आयोजनों से कहीं अधिक उसकी तपस्वी संत परंपरा, त्याग, साधना, गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक ज्ञान से रही है। भारतीय संस्कृति में संतों को समाज का मार्गदर्शक इसलिए माना गया, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन को व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठाकर लोककल्याण, धर्मरक्षा और आत्मकल्याण के लिए समर्पित किया।

लेकिन जब इसी संत परंपरा की प्रतिष्ठित उपाधियों पर बैठे कुछ लोगों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगें, तो चिंता केवल किसी व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरी धार्मिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

इन्हीं सवालों के बीच देश के प्रमुख अखाड़ों में एक बड़ी आंतरिक पड़ता एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न अखाड़ों ने अपने यहां नियुक्त महामंडलेश्वरों और संतों की गतिविधियों की गोपनीय जांच के दौरान करीब 50 ऐसे संतों को संदिग्ध गतिविधियों के दायरे में चिह्नित किया है, जिनकी कार्यप्रणाली अखाड़ों की निर्धारित परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप नहीं मानी जा रही है।

इस घटनाक्रम ने संत समाज के भीतर एक नई बहस छेड़ दी है। क्या धार्मिक उपाधियां केवल लोकप्रियता, अनुयायियों की संख्या और आर्थिक सामर्थ्य के आधार पर मिलनी चाहिए, या इसके लिए वर्षों की साधना, त्याग, तपस्या, शास्त्रीय ज्ञान और चरित्र की कसौटी भी अनिवार्य होनी चाहिए?

50 संतों की गतिविधियों पर नजर, कई प्रमुख अखाड़े जांच में शामिल

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 से शुरू हुई गोपनीय जांच में लगभग 50 महामंडलेश्वरों और संतों की गतिविधियों का विवरण जुटाया जा रहा है। रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के दायरे में शामिल संतों का अखाड़ावार विवरण इस प्रकार है-

  • जूना अखाड़ा -20

  • श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी -11

  • निर्मोही अनी अखाड़ा -5

  • श्री दिगंबर अनी अखाड़ा- 3

  • निर्वाणी अनी अखाड़ा -4

  • श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन- 4

करौली शंकर महाराज का मामला विशेष चर्चा में

  • श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर अखाड़े से संबंध समाप्त कर दिया है।

  • अखाड़े के सचिव श्रीमहंत जगतार मुनि के अनुसार, करौली शंकर को लगभग आठ महीने पहले महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई थी। हरिद्वार कुंभ में उनका विधिवत पट्टाभिषेक होना प्रस्तावित था।

लेकिन नासिक शहर अखाड़े की ओर से उन पर परंपरा के विरुद्ध गतिविधियां करने, स्वयं की पूजा कराने, झाड़-फूंक को बढ़ावा देने और अखाड़े के पंचों की व्यवस्था की अवहेलना करने जैसे आरोप लगाए गए। अखाड़े ने स्पष्ट किया कि उसकी परंपरा में व्यक्तिगत महिमामंडन और पाखंड को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इसी आधार पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर संबंध समाप्त करने की जानकारी दी गई। यह प्रकरण एक महत्वपूर्ण सवाल भी खड़ा करता है कि यदि किसी व्यक्ति को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान करने के कुछ ही महीनों बाद उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्तियां सामने आ जाएं, तो उपाधि देने से पहले उसकी पात्रता की जांच कितनी गहराई से की गई थी?

इंद्रदेव महाराज प्रकरण: संत समाज की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल

करौली शंकर प्रकरण से पहले नवंबर 2026 में महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज का मामला भी चर्चा में आया था। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के कथावाचक स्वामी इंद्रदेव पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न सहित गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से हटा दिया।अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए आरोपों की गंभीरता और अखाड़े की गतिविधियों से उनके जुड़ाव की स्थिति को निर्णय का आधार बताया था।

यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि किसी व्यक्ति पर लगे आरोप और न्यायिक रूप से सिद्ध अपराध अलग-अलग बातें हैं। फिर भी ऐसे मामलों में अखाड़ों की संस्थागत जिम्मेदारी और त्वरित अनुशासनात्मक समीक्षा का महत्व सामने आता है।

आखिर क्या है महामंडलेश्वर की उपाधि का वास्तविक आध्यात्मिक अर्थ?

सनातन धर्म की संन्यास परंपरा में महामंडलेश्वर का पद एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक जिम्मेदारी माना जाता है। अखाड़ा व्यवस्था में यह उपाधि केवल किसी व्यक्ति को सम्मानित करने का माध्यम नहीं, बल्कि साधु समाज में उसके आध्यात्मिक नेतृत्व, अनुभव, साधना और परंपरा के प्रति समर्पण की पहचान भी है। संन्यास का मूल अर्थ ही त्याग है।

त्याग केवल घर-परिवार छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि अहंकार, लोभ, मोह, व्यक्तिगत स्वार्थ और भौतिक आकर्षण से ऊपर उठने की साधना है। लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ मन मुखी स्वयंभू धर्मगुरु जोड़-तोड़ करके महामंडलेश्वर बन जाते हैं और फिर बाद में उनके कारनामों के कारण सनातन धर्म पर सवाल खड़े होने लगते हैं और यही कारण है कि अब अखाडो के द्वारा महामंडलेश्वर की पदवी उपाधि देने के पहले काइनेटिक मापदंड की परीक्षा से गुजरना होगा जो सनातन धर्म के लिए बहुत ही जरूरी या यह भी कहा जा सकता है कि अखाडो का बहुत ही सकारात्मक पहल या कदम है।

LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत