पुणे नासिक महामार्ग फ्लाईओवर (pic credit; social media) 
नासिक

पुणे-नाशिक महामार्ग पर 30 किमी बनेगा फ्लाईओवर, 7827 करोड़ की परियोजना से सफर घटकर 30 मिनट

Nashik News: पुणे-नाशिक महामार्ग पर 30 किमी लंबे फ्लाईओवर परियोजना का काम शुरू होने जा रहा है। 7827 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से डेढ़ घंटे का सफर घटकर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: पुणे-नाशिक महामार्ग पर जल्द ही 30 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है। नाशिक फाटा से राजगुरुनगर (खेड़) तक प्रस्तावित इस परियोजना से डेढ़ से दो घंटे का सफर घटकर केवल 30 मिनट में तय किया जा सकेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदाएं 25 सितंबर को खोली जाएंगी।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 7827 करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार ने पिछले साल इस राशि को मंजूरी दी थी। मुख्य उद्देश्य पुणे-नाशिक राजमार्ग पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है।

परियोजना के लिए करीब 14 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें से 9.74 हेक्टेयर जमीन पीएमआरडीए क्षेत्र के सात गांवों – नानेकरवाडी, वाकी खुर्द, वाकी बुद्रुक, चिंबळी, कुरुळी, मेदनकरवाडी और चाकण – से ली जानी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जमीन मालिकों को टीडीआर (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) और एफएसआई (फ्लोर स्पेस इंडेक्स) का लाभ दिया जाएगा।

एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद ही वास्तविक निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। फिलहाल अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में अक्टूबर तक अधिग्रहण पूरा करने का आश्वासन दिया गया था।

पिंपरी-चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के भोसरी और मोशी इलाकों में भी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। नगर निगम ने पहले ही अधिकांश जमीन टीडीआर और एफएसआई के बदले में अधिग्रहित कर ली है, जबकि शेष भूमि के लिए राज्य सरकार से फंड की मांग की गई है।

परियोजना के पूरा होने पर चाकण एमआईडीसी सहित औद्योगिक क्षेत्रों से पुणे और नाशिक के बीच यातायात सुगम होगा। शहर के भीतर का दबाव कम होगा और मालवाहक वाहनों को तेज व सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

परियोजना की मुख्य बातें

  • कुल लंबाई: 30 किलोमीटर
  • मार्ग: 7 गांवों से होकर गुजरेगा
  • प्रवेश/निकास मार्ग: 10
  • आवश्यक भूमि: 14 हेक्टेयर
  • अनुमानित लागत: 7827 करोड़ रुपये
  • निविदा की अंतिम तिथि: 25 सितंबर

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज