प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
महाराष्ट्र

नासिक चुनाव मतगणना: सुरक्षा चाक-चौबंद, स्ट्रांग रूम से केंद्रों तक कड़ा ट्रैफिक बंदोबस्त

Traffic Restrictions: नासिक मनपा चुनाव की मतगणना शुक्रवार 16 जनवरी को होगी। सुरक्षा के मद्देनज़र मतगणना केंद्रों के आसपास कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं और वैकल्पिक मार्ग घोषित किए गए हैं।

अंकिता पटेल

Municipal Election Vote Counting: नासिक महानगरपालिका चुनाव के मतदान के पश्चात शुक्रवार 16 जनवरी को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के विभिन्न 'स्ट्रांग रूम' और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए हैं। मतगणना केंद्रों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित कर दिया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की है।

प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग

भाभानगर और मुंबई नाका क्षेत्रः दादासाहेब गायकवाड सभागृह के पीछे नंदिनी नदी तट वाला मार्ग बंद रहेगा। वडाला और इंदिरानगर से आने वाला ट्रैफिक नागजी सिग्नल या दीपालीनगर होकर गुजरेगा। सामनगांव रोड ( नासिक रोड): शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के दोनों ओर वाहनों का प्रवेश बंद है। वाहन चालक चेहेडीगांव रोड से सामनगांव रोड वाले मार्ग का उपयोग करें। सिडको संभागः प्रबोधनकार ठाकरे सभागृह के पास महाले पेट्रोल पंप से राका चौक और स्टेट बैंक चौक से परदेशी चौक तक मार्ग बंद रहेगा। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के सामने से अश्विननगर और लॉरेंस स्कूल होते हुए मोरवाड़ी रोड का उपयोग करें।

पंचवटी और हिरावाड़ी में बदलाव

पंचवटी के भोरे नाट्यगृह की ओर जाने वाली सभी गलियां बंद रहेंगी, यातायात हिरावाड़ी सर्कल से मोड़ा गया है। वहीं, मीनाताई ठाकरे स्टेडियम (हिरावाड़ी) के पास मुंबई-आगरा हाईवे का सर्विस रोड बंद रहेगा। वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे के मुख्य मार्ग या काट्या मारुति चौक का उपयोग करें।

सातपुर और नासिक रोड की स्थिति

सातपुर क्लब हाउस के पास नासिक ऑक्सीजन कथनी से गांगुर्डे मार्ग तक रास्ता बंद है, यहाँ भारत गैस गोदाम मार्ग का उपयोग करें। नासिक रोड विभागीय कार्यालय के पास विहितगांव से बिटको चौक वाला मार्ग बंद रहेगा, यहाँ सुभाष रोड से यातायात संचालित होगा।

सुरक्षा का कड़ा पहरा

मतगणना केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में केवल अधिकृत पास धारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए नागरिक वैकल्पिक मार्गो का चुनाव करें। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है ताकि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए