नरनाला किला ,जिलाधिकारी वर्षा मीणा (सौजन्य-नवभारत) 
महाराष्ट्र

नरनाला किला बनेगा विदर्भ का प्रमुख पर्यटन केंद्र, इन्वेस्टर्स मीट में जिलाधिकारी की बड़ी पहल

Narnala Fort Tourism: जिलाधिकारी अध्यक्षता में नरनाला किला और मेलघाट क्षेत्र के विकास हेतु इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्थानीय रोजगार बढ़ाना और पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

रूपम सिंह

Akola Investors Meet 2026 News: अकोला जिले के नरनाला किला और उसके आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण है। यहाँ पर्यटन विकास की अपार संभावनाएँ हैं। इसी उद्देश्य से नरनाला प्रकृति पर्यटन महोत्सव के अंतर्गत इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। यह बैठक मेलघाट टायगर रिट्रीट में जिलाधिकारी वर्षा मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गावंडे, उपवनसंरक्षक राहुलसिंह टोलिया सहित जिले और बाहर से आए अनेक पर्यटन व्यवसायी एवं निवेशक उपस्थित थे। नरनाला किला और मेलघाट क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध है। यहाँ पर्यटन विकास से न केवल स्थानीय रोजगार बढ़ेगा बल्कि जिले की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। प्रशासन और निवेशकों के संयुक्त प्रयास से यह क्षेत्र आने वाले समय में विदर्भ का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है।

जिलाधिकारी का आवाहन

अकोला जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने कहा कि नरनाला किला, मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प, बांध और आसपास के प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। यहाँ इको रिसॉर्ट, इको स्टे, कृषि पर्यटन, बोटिंग और अन्य प्रकृति आधारित व्यवसाय विकसित किए जा सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और पूरक व्यवसाय की संभावनाएँ बढ़ेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास के दौरान स्थानीय संस्कृति, ऐतिहासिक वैभव और वनसंपदा का संरक्षण किया जाएगा तथा सभी वन कानूनों और नियमों का पालन अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से आवश्यक अनुमतियाँ और सहयोग निवेशकों को समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।

निवेशकों की प्रतिक्रिया

बैठक में उपस्थित अनेक व्यावसायियों ने निवेश की तैयारी दशांई। स्थानीय और बाहरी निवेशकों के बीच व्यावसायिक भागीदारी और व्यवसाय वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा हुई। निवेशकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी और क्षेत्रीय विकास को गति देगी।

पूर्णता तक पहुंचने नियमित बैठकें और सहयोग

अकोला जिलाधिकारी ने बताया कि इस विषय को पूर्णता तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह पहली बार है कि नरनाला परिसर में इस प्रकार की बैठक आयोजित की गई। सभी निवेशकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इस पहल से पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल