नंदुरबार में 40 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
नंदुरबार

'200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार', नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश

Nandurbar Child Exploitation: नंदुरबार में बच्चों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का भांडाफोड़। आरोपी चेतन कोली गिरफ्तार, 200 से अधिक वीडियो जब्त।

अनिल सिंह

Nandurbar Child Exploitation Case: उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से मासूम बच्चों और युवाओं के साथ बर्बर यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाने और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना और बिछाए गए जाल के आधार पर मुख्य आरोपी चेतन कोली को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप में 200 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें बरामद हुई हैं, जिनसे अनुमान जताया जा रहा है कि 40 से अधिक बच्चे और युवा इस घिनौने जाल का शिकार बने हैं।

पैसों का लालच देकर पपीते के खेत में बुलाता था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नंदुरबार शहर के रायसिंहपुरा इलाके का रहने वाला आरोपी चेतन कोली गरीब और मासूम बच्चों को पैसों तथा खिलौनों का लालच देकर अपने झांसे में लेता था।

वह बच्चों को सुनसान जगहों पर ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था और चुपके से उनका अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो को दिखाकर वह पीड़ितों को किसी को बताने पर जान से मारने या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार प्रताड़ित और ब्लैकमेल करता था।

पपीते के खेत में बिछाया गया जाल, रंगे हाथों पकड़ाया

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घिनौना खेल वर्ष 2022 से लेकर 6 अगस्त 2026 के बीच लगातार चल रहा था। मामले की भनक लगते ही नंदुरबार जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अश्विनी सनप ने सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम गठित की।

6 अगस्त को जब आरोपी ने एक नाबालिग लड़के को शहर के भोने फाटा के पास पपीते के खेत में मिलने बुलाया, तो पहले से ही घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही चेतन कोली को दबोच लिया।

मोबाइल और लैपटॉप से खुले कई खौफनाक राज

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं। फोरेंसिक जांच और वीडियो क्लिप्स की मदद से पीड़ितों की पहचान की जा रही है।

एसपी अश्विनी सनप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) और बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच की जा रही है, जिससे पीड़ितों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने माता-पिता से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनसे लगातार संवाद बनाए रखने की अपील की है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?