हर्षवर्धन सपकाल और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

संघ को संविधान भेंट करेगी युवा कांग्रेस, आज मशाल यात्रा, 29 से संविधान सत्याग्रह पदयात्रा की शुरुआत

Youth Congress to present Constitution to RSS: नागपुर में कांग्रेस द्वारा 29 सितंबर से दीक्षाभूमि से सेवाग्राम आश्रम तक संविधान सत्याग्रह पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है।

प्रिया जैस

Samvidhan Satyagraha Padyatra: नागपुर में कांग्रेस द्वारा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दीक्षाभूमि से सेवाग्राम आश्रम तक संविधान सत्याग्रह पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की उपस्थिति में दीक्षाभूमि से पदयात्रा शुरू होगी।

कांग्रेस का कहना है कि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने देश को संविधान देकर सभी जाति-धर्म के लोगों को जीने का अधिकार दिया है लेकिन बीते कुछ वर्षों से संविधान पर हमला किया जा रहा है। संविधान को बचाने के लिए संघर्ष का समय आ गया है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है और इसी दिन आरएसएस का 100वां स्थापना दिवस है। इसी समय युवक कांग्रेस संघ के रेशिमबाग मुख्यालय में जाकर संविधान भेंट करेगा।

आज मशाल यात्रा

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 सिंतबर को शाम 5 बजे वेराइटी चौक से संविधान चौक तक मशाल यात्रा निकाली जाएगी। संविधान चौक पर यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित सभी विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

आरएसएस का शताब्दी समारोह

इससे पहले 27 सितंबर को आरएसएस ने अपना शताब्दी वर्ष मनाया। अपनी शताब्दी पर आरएसएस ने नागपुर में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। संघ की पहचान में शामिल पथ संचलन का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन हिस्सों से पथ संचलन करते हुए 3 प्रमुख दस्ते शहर के बीचोंबीच स्थित वेरायटी चौक पर एकत्रित हुए, जहां सरसंघचालक मोहन भागवत ने इसका मुआयना किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित संघ के कई आला पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह