प्रतीकात्मक तस्वीर 
नागपुर

नागपुर में फोरेक्स ट्रेडिंग फ्रॉड में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, फर्जी वेबसाइट बनाकर करवाया निवेश

फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 2। 59 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई डाक्टर प्रीति नीलेश राऊत बताई गई जो वर्धा की रहने वाली है।

शुभम सोनडवले

नागपुर. फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 2। 59 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई डाक्टर प्रीति नीलेश राऊत बताई गई जो वर्धा की रहने वाली है।

फरवरी महीने में पुलिस ने विक्रम बजाज नामक व्यापारी की शिकायत पर सेलू, वर्धा निवासी सूरज मधुकरराव सावरकर, सुरेंद्र मधुकरराव सावरकर, दहीसर मुंबई निवासी विराज सुहास पाटिल, प्रीति के पति डॉ. नीलेश नरेशराव राऊत, जालंधर पंजाब निवासी प्रियंका खन्ना, पीआर ट्रेडर्स के संचालक प्रिन्स कुमार, एमआर ट्रेडर्स के संचालक राकेश कुमार सिंह, टीएम ट्रेडर्स के संचालक अमन ठाकुर, आरके ट्रेडर्स के संचालक राहुल कुमार अकेला, मिलन इंटरप्राइजेस ठाणे और ग्रीनवैली एग्रो कोलकाता के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और एमपीआईडी एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूरज सावरकर ने आईएक्स ग्लोबल अकादमी प्रा. लि. कंपनी की स्थापना की। अन्य आरोपियों के जरिए अपना नेटवर्क फैलाया।

इस अकादमी द्वारा लोगों को ऑनलाइन फोरेक्स ट्रेडिंग, शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो मार्केट का प्रशिक्षण दिया जाता था। विक्रम और उनके दोस्तों ने आरोपियों से संपर्क किया। कथित आरोपियों ने निवेश पर प्रति माह 5 से 15 प्रश तक फायदा होने का झांसा दिया। निवेशकों से उपरोक्त संस्थानों के खाते में कुल 2.59 करोड़ रुपये जमा करवाए। आरोपियों की टीपी ग्लोबल और एफएक्स नामक वेब पोर्टल पर शेयर की खरीदी और बिक्री दिखती थी लेकिन वास्तविक तौर पर कोई निवेश नहीं होता था। जब रकम विड्रा करने की बारी आई तो धोखाधड़ी सामने आई और मामला दर्ज किया गया। इस मामले में प्रीति राऊत की भूमिका सामने आई। रविवार को पुलिस ने प्रीति को वर्धा से गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा