नागपुर मौसम, बारिश, तापमान, गर्मी से राहत, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार: 24 घंटे में 6.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, गर्मी से मिली बड़ी राहत

Nagpur Weather News: नागपुर में शाम की बारिश और ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की संभावना है।

अंकिता पटेल

Nagpur Temperature Drop: नागपुर बीते दो दिनों से सिटी में शाम के समय हो रही बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया है। गर्मी की भीषणता गायब हो गई है। दोपहर 4 बजे के बाद सिटी का मौसम बदराया बन रहा है। संडे को भी धूप-छांव का मौसम बना रहा। दोपहर 4 बजे के करीब अनेक इलाकों में बौछारें पड़ीं। उसके बाद तो रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

हवा में ठंडकता के चलते देर शाम से मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान सहित न्यूनतम तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। संडे को सिटी का अधिकतम तापमान 40.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में तो 24 घंटों में 6.4 डिसे की कमी आ गई।

तापमान में गिरावट, अगले दो दिन बारिश के आसार

शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान जहां 29।8 डिसे दर्ज किया गया था वहीं संडे को गिरकर 23.4 डिसे पर आ गया। यह भी औसत से 5.5 डिग्री कम रहा। तापमान के गिरने से रात में ठंडकता महसूस हुई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 2 दिन यानी 1 व 2 जून को सिटी का मौसम इसी तरह का बना रहेगा। दोपहर के बाद बादल छायेंगे। तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी या फिर बौछारें पड़ेंगी। वहीं 3 से 6 जून तक बादल बने रहेंगे। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 49 से 42 डिसे और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिसे तक बने रहने की संभावना है।

इस बारिश को मानसून न मानें किसान

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि इस बारिश को किसान मानसून समझकर बुआई न करें क्योंकि 1 जून से पूरे सप्ताह भर मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। विशेष रूप से विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और खानदेश में दोपहर के बाद बादल छाने तथा कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। अभी मानसून के 10 जून तक पहुंचने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि मानसून अभी तक केरल भी नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग के साथ ही सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी मौसम विभाग की अपील पर अमल करने की गुजारिश किसानों व नागरिकों से की है।

Kolkata Puja Stampede Live:कोलकाता पुलिस ने बोबाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू की, पीड़ितों से मिलेंगे अमित शाह

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात