नागपुर, वानाडोंगरी, प्रेमी युगल, पिया जहर,प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत

Wanadongri Couple Suicide Attempt: नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने जहर पी लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Wanadongri Couple Consumed Poison: नागपुर जिले के वानाडोंगरी परिसर में रहने वाले प्रेमी युगल ने परिवार के विरोध के चलते विष प्राशन कर लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की मौत को लेकर परिसर में तनावपूर्ण शांति है।

एहतियातन पुलिस ने परिसर में बंदोबस्त भी तैनात किया है। मृतक विशाल विलास जवादे (21) बताया गया। विशाल और परिसर में रहने वाली 20 वर्षीय वैशू (नाम बदला हुआ) एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती को प्रेम संबंधों में बदलते देर नहीं लगी।

विशाल ऑटो चालक था और मंडप डेकोरेशन का काम भी करता था, जबकि वैशू शिक्षण ले रही थी। दोनों के बीच रोजाना मुलाकात होती थी। उनके प्रेम संबंधों की भनक परिसर के नागरिकों को पहले ही लग चुकी थी। कुछ समय पहले वैशू के परिजनों को दोनों के रिश्ते के बारे में पता लगा।

परिजनों के विरोध के बाद प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम

पूछताछ करने पर वैशू ने विशाल के साथ विवाह करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन दोनों अलग-अलग जाति से होने के कारण परिवार ने शादी करवाने से साफ इनकार कर दिया। विशाल के परिजन भी रिश्ते से नाराज थे।

विशाल ने वैशू के परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उसे भगा दिया। ऐसे में 2 दिन पहले दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों को अपने रिश्ते के खिलाफ जाते देख विशाल और वैशू तनाव में थे। साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। ऐसे में दोनों ने आत्महत्या का निर्णय लिया।

परिवार के विरोध में प्रेमी युगल ने खाया जहर

सोमवार की दोपहर 1 बजे के दौरान दोनों संगम रोड पर एक खाली मैदान में पहुंचे। विशाल पहले ही जहर की बोतल साथ ले गया था। वहां दोनों ने विष प्राशन कर लिया, विशाल की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिसर के नागरिक उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए।

विशाल की हालत चिंताजनक होने लगी, रात में अस्पताल द्वारा एमआईडीसी पुलिस को एमएलसी भेजी गई। रात 12 बजे के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया, पोस्टमार्टम के बाद विशाल के परिजनों को शव सौंपा गया, उसकी मौत से परिजन व दौस्तों में रोष फैला हुआ था।

कुछ दोस्तों ने वैशू के घर तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने पहले बंदोबस्त तैनात कर दिया था। वैशू के परिजनों को कुछ दिन के लिए परिसर से बाहर रहने को कहा गया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?