विश्वास नांगरे पाटिल, सीपी रवींद्रकुमार सिंगल,नागपुर पुलिस आयुक्त,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

महाराष्ट्र IPS ट्रांसफर: 1997 बैच के IPS नांगरे पाटिल संभालेंगे नागपुर की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

Nagpur Police Commissioner: गृह मंत्रालय ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में विश्वास नांगरे पाटिल को नागपुर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां भी की गई हैं।

अंकिता पटेल

Nagpur Police Commissioner Vishwas Nangare Patil: नागपुर गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आला अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजी विश्वास नांगरे पाटिल को नागपुर सिटी की कमान सौंपी गई है। वहीं सीपी रवींद्रकुमार सिंगल को उनकी जगह पर एसीबी भेजा गया है।

वहीं अधिकारिक तौर पर एडीजी अर्चना त्यागी और संजय वर्मा की पदोन्नति भी रुकी हुई थी। पुलिस गृह निर्माण व कल्याण विभाग की एडीजी अर्चना त्यागी को न्यायिक व तकनीकी विभाग का डीजी नियुक्त किया गया है।

उनकी जगह पर संजय वर्मा को नियुक्ति दी गई है। आईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया। सिटी में विशेष शाखा के शशिकांत सातव को छत्रपती संभाजीनगर भेजा गया है। उनकी जगह पर अमरावती के डीसीपी रमेश धुमाल को नागपुर भेजा गया है।

नांगरे पाटिल वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। लॉ की डिग्री के साथ ही उन्होंने महज 25 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा में स्थान बना लिया था। वे अपनी बहादुरी, फिटनेस और 26/11 मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ उनके साहसिक अभियानों के लिए जाने जाते हैं।

महत्वपूर्ण पदों पर किया कार्य

मूलतः सांगली के निवासी नांगरे पाटिल राज्य भर में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं, इसके पहले पुणे ग्रामीण के अधीक्षक, मुंबई पुलिस के उपायुक्त, ठाणे ग्रामीण के अधीक्षक, नासिक पुलिस आयुक्त और मुंबई में कानून एवं व्यवस्था विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में सराहनीय कार्य किया है। मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले के समय वे डीसीपी जोन-1 के पद पर कार्यरत थे। इस घटना में उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया।

शौर्य पदक विजेता विश्वास नांगरे पाटिल से नागपुर को बड़ी उम्मीदें

वर्ष 2015 में उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी असाधारण भूमिका के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (शौर्य) से सम्मानित किया गया था। चूंकि नागपुर मुख्यमंत्री का शहर है, इसलिए विश्वास नांगरे पाटिल से खास उम्मीदें हैं।

उन्हें वीआईपी सुरक्षा, बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों और संवेदनशील कानून-व्यवस्था की स्थितियों को संभालने का पूरा अनुभव है। वे अपनी फिटनेस और युवाओं के बीच मार्गदर्शन के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 'मन में है विश्वास' और 'कर हर मैदान फतह' जैसी प्रेरक पुस्तकें भी लिखी हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट