विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

वोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला

West Bengal EVM Fire: कोलकाता में 4000 EVM जलने पर राजनीति गरमाई। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- यह वोट चोरी के बाद सबूत मिटाने की बड़ी साजिश है।

गोरक्ष पोफली

Vijay Wadettiwar On Kolkata 4000 Evm Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सरकारी इमारत में लगी भीषण आग ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस अग्निकांड में लगभग 4,000 ईवीएम मशीनें जलकर राख हो गई हैं। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए इसे वोटों की चोरी के बाद सबूत मिटाने की एक सोची-समझी कोशिश करार दिया है।

सबूतों को जलाकर किया नष्ट: वडेट्टीवार

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वोटों की चोरी का काम पूरा हो चुका है और अब सबूतों को भी जलाकर नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जिन मशीनों का इस्तेमाल किया गया था, उन्हें जानबूझकर आग के हवाले किया गया ताकि कोई पुख्ता सबूत बाकी न रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित नौ-मंजिला इमारत में लगी यह आग कई सवाल खड़े करती है। राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने खुद इस घटना को संदिग्ध बताया है। मंत्री के अनुसार, आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई थी, लेकिन यह बीच की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को प्रभावित किए बिना सीधे सातवीं और आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंच गई, यह समझ से परे है। उन्होंने इसे सामान्य आग नहीं बताते हुए गहरी साजिश की आशंका जताई है। ये जलने वाली 4,000 ईवीएम मशीनें हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में उपयोग की गई थीं।

बॉलीवुड फिल्म जैसा घटनाक्रम: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह लगती है, जहाँ महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करने के लिए ऐन वक्त पर रहस्यमय तरीके से आग भड़क उठती है। उन्होंने चुनाव आयोग से जवाब माँगा है कि क्या वाकई ये मशीनें चुनाव में इस्तेमाल हुई थीं।

एफआइआर दर्ज पुलिस जांच शुरू

फिलहाल, दक्षिण 24 परगना प्रशासन की शिकायत पर अलीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें यह जांच कर रही हैं कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। आग लगने के 24 घंटे बाद भी कूलिंग की प्रक्रिया जारी रही, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?