विदर्भ, नागपुर बारिश, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )  
नागपुर

विदर्भ में मानसून की बेरुखी: आधी जुलाई बीतने के बाद भी नहीं बरसे बादल; गड़चिरोली-भंडारा में 50% से भी कम बारिश

Nagpur Rainfall Deficit: विदर्भ में 13 जुलाई तक सामान्य से 27% कम बारिश दर्ज हुई है। नागपुर में 21% और गड़चिरोली में 50% से भी कम वर्षा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Monsoon Update: नागपुर जिले में जुलाई का महीना सर्वाधिक बारिश के लिए जाना जाता है। इस महीने बीते 10-12 वर्षों में 324 से लेकर 628 मिमी तक बारिश हो चुकी है लेकिन इस वर्ष आधी जुलाई बीतने को है और विदर्भ भर में बारिश रंगत में नहीं आ पाई है। केवल गोंदिया जिले को छोड़कर संपूर्ण विदर्भ के जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है।

विदर्भ में अब तक यानी 1 जून से 13 जुलाई तक 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि की सामान्य बारिश 299 मिमी है लेकिन वास्तव में बादल 218.9 मिमी ही बरसे हैं। गड़चिरोली व भंडारा जिला तो सबसे पीछे है।

गड़चिरोली में तो अब तक 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है जिससे किसान चिंतित हो रहे हैं। नागपुर जिले की बात करें तो यहां भी अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत बारिश कम हुई है। 13 जुलाई तक सामान्य बारिश 301.1 मिमी होनी थी लेकिन बारिश 237.6 मिमी ही दर्ज हुई है।

अकेला गोंदिया ही सरप्लस

विदर्भ भर में अकेला गोंदिया जिले में ही है जहा अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 13 जुलाई की अवधि तक गोदिया की सामान्य वर्षा 352 मिमी है लेकिन वास्तव में बारिश 407.5 मिमी हो चुकी है जो 16 प्रतिशत अधिक है।

बुलढाना व वर्धा की स्थिति भी सामान्य कही जा सकती है। बुलढाना में केवल 8 फीसदी ही कम बारिश हुई है। यहां की सामान्य वर्षा 214.4 मिमी है और अब तक 197.4 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

वर्धा में सामान्य वर्षा 284 मिमी है, जबकि 248.3 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि यह 13 प्रतिशत कम है लेकिन 2-3 दिन अच्छी बारिश हुई तो यह बैकलॉग भी खत्म हो जाएगा।

जिलेवार 13 जुलाई तक वर्षा की स्थिति (मिमी)

जिला वास्तविक वर्षा (मिमी) सामान्य वर्षा (मिमी) अंतर (%)
अकोला 181.7 230.2 -21%
अमरावती 196.7 258.4 -24%
भंडारा 191.8 323.7 -41%
बुलढाणा 197.4 214.4 -8%
चंद्रपुर 225.3 340.3 -34%
गड़चिरोली 184.5 390.3 -53%
गोंदिया 407.5 352.0 +16%
नागपुर 237.6 301.1 -21%
वर्धा 248.3 284.0 -13%
वाशिम 175.0 270.9 -35%
यवतमाल 226.1 280.0 -19%
विदर्भ औसत 218.9 299.0 -27%

गड़चिरोली से रूठे बादल

गड़चिरोली जिले से लगता है बादल रूठ ही गए हैं। चूंकि फिलहाल ती मानसून ही कमजोर हो गया है और आगामी कुछ दिनों के बाद इसके दोबारा सक्रिय होने की संभावना है लेकिन अब तक गड़चिरोली जिले में 47 प्रतिशत ही बारिश हुई है।

इस जिले में अब तक 390.3 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन हुई केवल 184.5 मिमी ही है। यह सामान्य बारिश से 53 फीसदी कम है। वहीं भंडारा जिले में भी 41 फीसदी बारिश कम हुई है। यहां अब तक 323.7 मिमी सामान्य वर्षा दर्ज होनी थी लेकिन 191.8 मिमी ही बारिश हुई है। चंद्रपुर जिले में 34 और वाशिम में भी 35 फीसदी कम बारिश 13 जुलाई तक हुई है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला