विदर्भ संतरा, ऑरेंज क्लस्टर, (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

वैश्विक बाजार में चमकेगा महाराष्ट्र का संतरा; नागपुर, अमरावती और वर्धा के लिए क्लस्टर मॉडल तैयार!

Nagpur Vidarbha Orange Farmers: विदर्भ के संतरा किसानों की आय बढ़ाने के लिए ऑरेंज क्लस्टर मॉडल पर जोर दिया गया। बैठक में AI, डिजिटल तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई व आधुनिक नर्सरी विकास की रणनीति पर चर्चा हुई।

अंकिता पटेल

Nagpur Vidarbha Orange Cluster Initiative: नागपुर विदर्भ के संतरा उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने और इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण फसल संतरे की 'वैल्यू चेन' को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कृषि राज्य मंत्री आशीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 'ऑरेंज क्लस्टर' पहल के क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक विकास परियोजना नहीं बल्कि महाराष्ट्र के संतरे को वैश्विक बाजार में एक नई पहचान दिलाने का एक महत्वाकांक्षी अभियान है।

क्लस्टर मॉडल के माध्यम से नागपुर, अमरावती और वर्धा के संतरे के बागों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिए गए। संतरा उत्पादन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई और अत्याधुनिक नर्सरी विकास पर जोर दिया जाएगा।

बीमारियों का समाधान

रोग मुक्त पौधे उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र की सभी नर्सरियों का व्यापक निरीक्षण और नर्सरी संचालकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जवाबदेही और समन्वय पर विशेष जोर

जायसवाल ने विभागीय तालमेल पर जोर देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और बीमारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य है। प्रशासन को 'सिट्रस फूट इम्प्रूवमेंट सेंटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

अब इस केंद्र की समिति में 2 विधायकों को शामिल किया जाएगा, ताकि नीतिगत निर्णयों में स्थानीय स्तर के सुझावों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। बैठक में कृषि विभाग के सचिव परिमल सिंह, कृषि आयुक्त, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारी और कई विधायक उपस्थित थे।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा