नागपुर अपराध, वाहन चोरी गैंग,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Bike Theft: नागपुर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली भंडारा गैंग को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 11 चोरी के मामले उजागर हुए, जबकि 2 वाहनों की तलाश जारी है।

अंकिता पटेल

Nagpur Vehicle Theft Gang: नागपुर जिले में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही भंडारा के चोरों की गैंग को क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने गिरफ्तार किया। उनसे चोरी के 11 मामले उजागर हुए हैं। 2 वाहनों का पता नहीं लग पाया है। पकड़े गए आरोपियों में लाखनी, भंडारा निवासी पीयूष रवींद्र जगनाड़े (23), अंशुल महेश सहजारे (23) और दीप कुलदीप रामटेके (20) का समावेश है। विगत 18 अप्रैल को रात कर्मयोगी अपार्टमेंट, बजाजनगर निवासी गौरव मृगुवार (45) ने अपना एमएच.49 सौपी।

3087 नंबर का दोपहिया वाहन घर के सामने पार्क किया था। अज्ञात आरोपी ने उनका वाहन चोरी कर लिया। बजाजनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। क्राइम ब्रांच को टीम भी जांच में जुट गई। पुलिस को खबर मिली कि लाखनी का पीयूष जगनाड़े वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय है और फिलहाल रामेश्वरी के बाबुलखेड़ा परिसर में किराये का कमरा लेकर रहता है।

उसके लाखनी में होने की खबर मिलते ही पुलिस दस्ता वहां पहुंचा। पीयूष को बगैर नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने वाहन चोरी की कबूली दी। अंशुल और दीप के साथ मिलकर नागपुर जिले के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी।

सिटी और ग्रामीण से चोरी किए 11 दोपहिया

बजाजनगर के अलावा आरोपियों ने सिटी के एमआईडीसी थाना क्षेत्र से ३, प्रतापनगर, सोनेगाव, हुडकेश्वर और सखापरखेड़ा से 1-1 वाहन चोरी करने की जानकारी दी। इसके अलावा नागपुर ग्रामीण के एमआईडीसी बूटीबोरी थाना क्षेत्र से 2 और बोरी पुलिस थाना क्षेत्र से 1, ऐसे कुल 11 वारदातों की कबूली दी। आरोपी सभी वाहन भंडारा और लाखनी ले जाते थे। ज्यादातर चोरी किए गए वाहन बिल्कुल नए थे। आरोपी मेडिकल इमरजेंसी बताकर लोगों के पास बहन गिरवी रख देते थे।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

फ्रेजाइल फाइव से विकसित भारत तक... PM मोदी ने खोला 12 साल की सबसे बड़ी कामयाबी का राज, बोले- अब रोकना नामुमकिन

PM मोदी की बंधेज पगड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, किस राज्य से है कनेक्शन? लाल किले से दिया ये खास संदेश

देश नए संकल्पों के साथ तैयार, PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित, कहा- आज हर घर तिरंगा

80th Independence Day: लाल किले पर Gen Z की एंट्री, पहली बार बदला प्रोटोकॉल; स्वतंत्रता दिवस पर और क्या खास