यूनिटी रन मैराथन सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर यूनिटी रन मैराथन: 10 हजार धावकों की दौड़, इथियोपिया की तासेहाय और नागपुर के राजन ने मारी बाजी

Nagpur Unity Run Marathon: सरदार पटेल जयंती पर नागपुर मनपा द्वारा आयोजित यूनिटी रन मैराथन में 10 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। 21 KM में इथियोपिया की तासेहाय और नागपुर के राजन यादव विजेता बने।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर मनपा की यूनिटी रन मैराथन में 10 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।

  • आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लकड़गंज के कच्छीवीसा मैदान से शुरू हुआ।

  • 21 किलोमीटर महिला ओपन वर्ग में इथियोपिया की तासेहाय ओहावा प्रथम रहीं।

  • पुरुष ओपन वर्ग में नागपुर के राजन यादव ने पहला स्थान हासिल किया।

  • महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ कई राज्यों के धावक भी शामिल हुए।

  • प्रतियोगिता के लिए कुल 11 लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए थे।

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Nagpur: नागपुर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नागपुर महानगरपालिका की ओर से शनिवार को 'यूनिटी रन मैराथन' का आयोजन किया गया। लकड़गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान (कच्छीवीसा) से शुरू हुई इस मैराथन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों समेत 10 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के 21 किलोमीटर महिला ओपन वर्ग में इथियोपिया की अंतरराष्ट्रीय धाविका तासेहाय ओहावा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि पुरुष ओपन वर्ग में नागपुर के राजन यादव ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता में नागपुर के अलावा नाशिक, सोलापुर, चंद्रपुर, अमरावती, रत्नागिरी सहित राजस्थान, छग, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के धावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ तड़के अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ। पंकज भोयर, विधायक कृष्णा खोपड़े, महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी सहित अन्य मौजूद रहे।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा राष्ट्रीय एकता का संदेश

डॉ. भोयर ने नागपुर मनपा के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खेल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां संचालित की जा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यूनिटी मैराथन के माध्यम से राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए कुल 11 लाख रुपये के आकर्षक पुरस्कार रखे गए।

सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट

प्रत्येक वर्ग में दूरी के अनुसार पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए भी विभिन्न पुरस्कारों की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?