मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर 
नागपुर

Nagpur News: UBT शिवसेना की स्त्री संवाद यात्रा शुरू, पेडणेकर बोलीं- महायुति को हराने की तैयारी

नवभारत डेस्क

नागपुर. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडणेकर ने कहा कि शिवसेना में फूट के बाद भाजपा ने उद्धव ठाकरे को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ा लेकिन उसके बावजूद ठाकरे ने हार न मानते हुए लोकसभा चुनाव में महायुति को हराने की तैयारी शुरू की है. उन्होंने बताया कि राज्यभर में स्त्री संवाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया जिसकी शुरुआत रामटेक से 17 जनवरी से होगी. उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे को छोड़कर जाने वालों को जनता उनकी जगह दिखाएगी. वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं. उन्होंने कहा कि रश्मि ठाकरे के मार्गदर्शन में यात्रा निकलेगी जिसमें शिवसेना का प्रमुख नेता सहभागी होंगे.

नार्वेकर का फैसला, दिल्ली की स्क्रिप्ट

विधायकों की अपात्रता के विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले के संदर्भ में पेडणेकर ने कहा कि उस फैसले की स्क्रिप्ट दिल्ली से लिखकर आई थी. उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ दगाबाजी कर जो लोग गए हैं उनका फैसला जनता लिखेगी जिसे वे लोग भुला नहीं पाएंगे. 

रामटेक प्रतिष्ठा का प्रश्न

रामटेक लोकसभा सीट से स्त्री संवाद की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह सीट शिवसेना का गढ़ रहा है. कांग्रेस के मुकुल वासनिक यहां से सांसद रहे. उसके बाद शिवसेना से कृपाल तुमाने जीते. शिवसेना में फूट के बाद अब तुमाने ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ शिंदे गुट में चले गए. यह सीट ठाकरे गुट के लिए महत्वपूर्ण है. इसी के चलते रामटेक से यात्रा की शुरुआत की गई है. यात्रा में रश्मि ठाकरे के साथ ही उपनेता विशाखा राऊत, ज्योति ठाकरे, संजना घाडी व अन्य महिला नेत्रियां शामिल होंगी. 

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल