पांचपावली फ्लाईओवर तोड़ने की कार्रवाई से ट्रैफिक जाम। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: पांचपावली फ्लाईओवर तोड़ने की कार्रवाई से ट्रैफिक जाम, रेलवे क्रॉसिंग पर करना पड़ रहा आधा घंटे का इंतजार

इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पांचपावली फ्लाईओवर को तोड़ने का काम शुरू हो गया। पुल के नीचे की सड़क ऊबड़-खाबड़ और जहां-तहां गड्डों से भरी है, जिससे नागरिकों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पांचपावली फ्लाईओवर को तोड़ने का काम शुरू हो गया। पुल के करीब से एक सड़क खुली है जहां से अब यातायात मोड़ा गया है, किंतु बीच में रेलवे क्रॉसिंग के चलते लोगों को गोलीबार चौक तक पहुंचने के लिए एक घंटा लग रहा है। इसी तरह से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। यहां के निवासियों को बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इस पुल के नीचे की सड़क ऊबड़-खाबड़ और जहां-तहां गड्डों से भरी है, जिससे नागरिकों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल को ध्वस्त करने में एक माह का समय लगेगा तथा नए फ्लाईओवर के निर्माण में एक वर्ष का समय लग सकता है। इससे यहां के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के मरम्मत की मांग

पांचपावली फ्लाईओवर के तोड़ने की कार्रवाई का काम शुरू होने से गांधीबाग, इतवारी और इंदोरा जैसे बाजारों में व्यापारियों और कारोबारियों को भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुल को ध्वस्त करने और उसके बाद नए पुल के निर्माण में एक वर्ष का समय लगेगा।

इसके अलावा, बरसात का मौसम भी आने वाला है और यह समस्या और भी बढ़ने की संभावना है। पांचपावली फ्लाईओवर के दोनों ओर 2 सड़कें हैं और एक तरफ की सड़क बंद है, जिससे दूसरी ओर की सड़कों पर अब आवागमन का भार बढ़ गया है। इसलिए नागरिकों ने इस सड़क की मरम्मत करने तथा सड़क के बीच में आने वाली बाधाओं को हटाने की मांग प्रशासन से की है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे 2 लेन वाली 40 फुट चौड़ी सड़क है। उस सड़क पर हर जगह अतिक्रमण है। कड़बी चौक से नोगा फैक्ट्री रोड पर भी अवरोधक लगाए गए हैं। इन सड़कों पर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए और सड़कों को चौड़ा किया जाना चाहिए। बरसात शुरू होने से पहले सड़क पर गड्ढे भरकर डामरीकरण किया जाना चाहिए।

भानखेड़ा-बरसे नगर का पहला रेलवे फाटक बंद होने से गोलीबार चौक तक 1 घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। इसी तरह पाचपावली-ठक्कर ग्राम का दूसरा गेट बंद होने पर ठक्कर ग्राम और बारसेनगर के पास लंबे समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसे लेकर बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस क्षेत्र में यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें