बूटीबोरी में चोरी की वारदात (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

बूटीबोरी में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों में मारी सेंध, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: नागपुर जिले में बूटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली एस.के.जी. स्टाफ कॉलनी में अज्ञात चोरों ने चार घरों के दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्रिया जैस

Butibori News: नागपुर जिले में बूटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली एस.के.जी. स्टाफ कॉलनी में 30 अगस्त की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने चार घरों के दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों समेत कुल 40,000 का माल ले उड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैभव भिवंडे (39), निवासी क्वार्टर नंबर A2/4, एस.के.जी. स्टाफ कॉलनी, ने रात 9 बजे अपनी वाहन क्रमांक (एमएएच-40 एपी-1817) घर के सामने लॉक करके खड़ी की थी।

सुबह 6 बजे जब उन्होंने बाहर देखा, तो बाइक गायब थी। इसके अलावा उनके पड़ोसी सूर्यकांत पांडे (49) की वाहन क्रमांक (एमएच-40 सीवी-3678) भी चोरी हो गई। चोरों ने कॉलोनी में रहने वाले नीरज तिवारी, राजेंद्र सिंह शेखावत, जमील अहमद और निखिल गोमासे के क्वार्टर में भी सेंधमारी की। तिवारी के घर से 2,000 नकद, 1,500 की चांदी के तीन सिक्के और दो कड़े चोरी हुए। सिंह के यहां से 4,500 नकद ले गए।

निखिल और जमील के घर से कोई मूल्यवान वस्तु न मिलने पर चोरों ने सामान अस्त-व्यस्त कर छोड़ दिया। जब घरों से कुछ खास नहीं मिला तो चोरों ने कॉलोनी के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया। वैभव भिवंडे की बाइक की कीमत 10,000 और सूर्यकांत पांडे की बाइक की कीमत 22,000 आंकी गई है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

इस प्रकरण में बूटीबोरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस निरीक्षक प्रताप भोसले ने कहा, घटना स्थल सुनसान और रोड से दूर है, वहां सीसीटीवी कैमरे या सुरक्षा रक्षक नहीं हैं। कॉलोनीवासियों को सीसीटीवी और गार्ड की व्यवस्था करनी चाहिए। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

महिलाओं में डर का माहौल, गश्त बढ़ाने की मांग तेज

घटना के बाद वसाहती की महिलाओं में भारी दहशत का माहौल है। कई परिवारों में पुरुष रात्रिपालियों में काम करते हैं, जिससे महिलाएं घर पर अकेली रहती हैं। अगर चोर रात में घर में घुसे तो महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है। स्थानीय नागरिकों ने रात की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

प्रशासन और कंपनी ने दी राहत की पहल

घटना की जानकारी मिलते ही बूटीबोरी नगर परिषद के पूर्व सभापति मंदार वानखेडे और एस.के.जी. कंपनी के मैनेजर सुधीर हरकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि, कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक है। कंपनी इस पर आधा खर्च उठाने को तैयार है, बाकी राशि लोकसहभाग से जुटाई जाएगी।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?