तेजस्वी सूर्या (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

'कांग्रेस की संस्कृति में गंदगी', नागपुर में तेजस्वी सूर्या का प्रहार, ‘यूनिटी मार्च’ का बड़ा ऐलान

Tejasvi Surya Congress Attack: नागपुर में तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर ‘गंदगी की संस्कृति’ का आरोप लगाया। कर्नाटक सरकार पर खुली लूट, बंगाल में BJP बहुमत और यूनिटी मार्च का ऐलान।

प्रिया जैस

Tejasvi Surya Nagpur: कांग्रेस की संस्कृति में ही अस्वच्छता है। इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता में आने के बाद स्वच्छता अभियान चलाना पड़ा। अब यह सफाई करने का काम जारी है और इसका असर जनता के मतदान में साफ दिखाई दे रहा है। ऐसा तीखा हमला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को नागपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।

सूर्या ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव हो रहा है जिसका प्रभाव देशभर के चुनाव परिणामों में दिख रहा है। बिहार इसका ताजा उदाहरण है। एसआईआर का विरोध करना और बाद में ‘मत चोरी’ का रोना रोना, कांग्रेस की यह उसकी पुरानी आदत हो चुकी है।

जनता ने उसे एक बार फिर नकार दिया। अब बंगाल में भी यही स्थिति बन रही है। ममता दीदी घबराई हुई हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तब उन्हें और रोने का कारण मिलेगा।

कर्नाटक में जारी खुली लूट

सूर्या ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में खुली लूट चल रही है। सरकार सत्ता को ‘एटीएम मशीन’ की तरह चला रही है। 100 मीटर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, 10 वर्षों से सड़कें सुधरी तक नहीं हैं। भाजपा की सरकार आने पर हर स्तर पर सुधार लाया जाएगा। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, शिवानी दाणी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

देश का ‘जेन-जी’ सक्रिय और जागरूक

सूर्या ने कहा कि पड़ोसी देशों नेपाल और श्रीलंका में जो हालात पैदा हुए, उससे भारत का ‘जेन-जी’ किसी तरह प्रभावित नहीं हुआ। भारत के युवा सकारात्मक कार्य, आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्रहित के विचारों से प्रेरित हैं। उन्हें देश की प्रगति की फिक्र है और वही दिशा उन्हें आगे ले जा रही है। बिहार चुनाव के नतीजे इस बात के प्रमाण हैं कि युवाओं ने बड़ी संख्या में सक्रियता दिखाई।

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक निकलेगा यूनिटी मार्च

सूर्या ने बताया कि आधुनिक भारत के वास्तविक शिल्पकार, प्रशासकीय ढांचे को नई दिशा देने वाले, अर्थशास्त्री तथा स्वतंत्रता पूर्व एवं बाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। यह यात्रा संविधान दिवस 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुल 10 दिनों की होगी।

नागपुर, मुंबई, जयपुर और दिल्ली से यात्राएं शुरू होंगी। देश के प्रत्येक जिले से 1 से 2 युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। नागपुर में 24 दिसंबर को 11 बसों के माध्यम से 195 जिलों के लगभग 400 युवा एकत्र होंगे। अन्य शहरों के युवक भी गुजरात में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया की पदयात्रा में शामिल होंगे।

अंत में सभी सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पहुंचकर मार्च का समापन करेंगे। यात्रा के दौरान कॉलेज, विश्वविद्यालय, व्यापारी वर्ग और आम जनता से संवाद किया जाएगा तथा उस क्षेत्र की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी।

बेंगलुरू से स्वच्छ है नागपुर

नागपुर की स्वच्छता की तेजस्वी सूर्या ने खुलकर प्रशंसा की। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने कहा कि नागपुर की स्वच्छता देखकर वे प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अपने बेंगलुरु शहर में भी इतनी सफाई नहीं है, जो खेद का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि वे नागपुर के जगदीश भोजनालय में सावजी व्यंजन और नागपुरी समोसे का स्वाद लेंगे।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा