नागपुर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर के गोलीबार चौक के रोमन ट्रेडर्स में 1.70 लाख की चोरी का पर्दाफाश

Nagpur Tehsil Police Roman Traders Burglary: नागपुर के तहसील इलाके में दुकान से ₹1.70 लाख चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने ₹70 हजार नकद बरामद किए।

वेदांत जोशी

उपराजधानी नागपुर के तहसील पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाले व्यस्त गोलीबार चौक क्षेत्र में हुई एक दुकान में सेंधमारी का मामला सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तहसील पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹1.70 लाख की चोरी के मामले में शामिल कुल पांच आरोपियों को धर दबोचा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चुराए गए माल में से ₹70,000 की नकद राशि बरामद कर ली है।

रात में दुकान बंद कर घर गया था व्यापारी, सुबह टूटा मिला ताला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलीबार चौक, टिमकी तीन खंभा और खापरे मोहल्ला इलाके में मोहम्मद शाहबान अंसारी की 'रोमन ट्रेडर्स' नामक दुकान स्थित है। 3 सितंबर की रात लगभग 10:30 बजे दुकान मालिक हमेशा की तरह प्रतिष्ठान बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर से लगभग ₹1.70 लाख की नकदी उड़ा ली थी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तहसील पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिले सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान मिली ठोस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वेदांत उर्फ छोटा कालू विकास चाटे, हिमांशु विकास चाटे और विनीत उर्फ काल्या कुनहाडकर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

70,000 कैश बरामद, अन्य वारदातों की भी जारी है जांच

पुलिस ने आरोपी वेदांत चाटे और विनीत कुनहाडकर के पास से ₹70,000 की नकदी जब्त कर ली है। गिरोह के दो नाबालिग सदस्यों को भी कानून के मुताबिक हिरासत में लिया गया है। तहसील पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह नागपुर शहर में हाल ही में हुई चोरी की अन्य वारदातों में शामिल था या नहीं।

PM Modi Gujarat Visit Live: वडोदरा के बाद नवसारी पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज