सीएम कप बास्केटबॉल (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

खेलों में राजनीति नहीं, खेल भावना जरूरी, CM कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन पर बोले सीएम फडणवीस

Maharashtra State Senior Inter District Basketball Tournament: नागपुर के धरमपेठ क्रीड़ा मंडल में रविवार से 75वीं महाराष्ट्र राज्य सीनियर इंटर-डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का उद्घाटन हुआ।

प्रिया जैस

CM Fadnavis Inaugurates Tournament: मुझे बताया गया है कि खेलों में राजनीति, राजनीति से भी ज्यादा होती है। लेकिन मैं सभी खिलाड़ियों से आग्रह करता हूं कि वे इससे दूर रहें और खेल की असली भावना को अपनाएं। यह बात मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार की शाम शंकर नगर स्थित डीकेएम क्लब के कोर्ट पर 75वें सीएम कप राज्यस्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर कही।

केवल इस कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई से नागपुर आये सीएम फडणवीस ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें पराजय में विनम्रता और विजय में संयम सिखाता है। खिलाड़ी को सदैव निर्णय स्वीकार करना चाहिए और अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान में उतरना चाहिए।

राष्ट्रीय पदक विजेताओं को दिये पुरस्कार

फडणवीस ने महाराष्ट्र राज्य बास्केटबॉल संघ (एमएसबीए) द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली टीमों को नकद प्रोत्साहन देने के निर्णय को ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि मैं संदीप जोशी और उनकी पूरी टीम को दिल से बधाई देता हूं। यह निर्णय देश में पहली बार किसी राज्य ने लिया है। इससे खिलाड़ियों को सम्मान और प्रेरणा दोनों मिलेंगे। उन्होंने पंजाब में उपविजेता रही अंडर-18 गर्ल्स टीम और उत्तराखंड में उपविजेता बनी अंडर-13 गर्ल्स टीम के खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों को ₹25,000 रुपये प्रत्येक का पुरस्कार प्रदान किया।

वहीं, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंडर-13 ब्वायज टीम के खिलाड़ियों को ₹10,000 प्रत्येक का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एमएसबीए अध्यक्ष जोशी, विधायक विकास ठाकरे, बीएफआई सचिव कुलविंदर गिल तथा डॉ। आंबुलकर आदि की उपस्थिति रही। संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ। सालपेंकर ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत महाराष्ट्र पुलिस बैंड द्वारा किया गया और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुरू हुआ।

नागपुर की रोमांचक जीत

  • प्रतियोगिता का उद्धाटन मुकाबला मेजबान मेन्स वर्ग में नागपुर और सातारा के बीच खेला गया। एक्स्ट्रा टाइम तक चला यह मैच काफी रोमांचक रहा।
  • अंत में नागपुर ने सातारा को 82-75 (10-13, 21-18, 21-23, 16-14, 14-7) से पराजित कर विजयी शुरुआत की।
  • नागपुर की ओर से तनुक गुर्णुले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 अंक जुटाए, जबकि यश जीवतोडे ने 13 और सौरभ मंकार ने 9 अंक जोड़े।
  • सातारा की ओर से यश राजे महादिक ने 11 और शम्स बैग ने 10 अंक बनाए। मुकाबले के चार क्वार्टर बेहद कड़े रहे और अंतिम सेकंड में नागपुर ने प्वाइंट लेकर बराबरी हासिल कर ली।
  • इसके बाद खेल ओवर टाइम में गया। निर्णायक ओवर टाइम में नागपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए 14-7 से बढ़त बनाई और मुकाबला अपने नाम किया।

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में