File Pic 
नागपुर

टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रेसिंग करें तेज; पालक मंत्री राऊत ने दिए निर्देश

नवभारत डेस्क

नागपुर. शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पालक मंत्री नितिन राऊत ने टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रेसिंग तेज करने के निर्देश यंत्रणा को दिये. साथ ही उन्होंने अब पर्याप्त रूप से क्वारंटाइन सुविधा तैयार करने की जरूरत भी बताई. उन्होंने कहा प्रशासन क्वारंटाइन के लिए पर्यायी व्यवस्था करके रखें. वे समाज के विविध घटकों के साथ ऑनलाइन संवाद कर कोरोना नियंत्रण की उपाय योजना पर चर्चा कर रहे थे.

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी संवाद साधा. इस बैठक में जिलाधिकारी विमला आर., पुलिस उपायुक्त अश्वती दोरजे, जिप मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुंभेजकर, डीसीपी ट्रैफिक सारंग आव्हाड, हेमराज बागुल, स्वास्थ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. राऊत ने कहा कि जिले में फिलहाल ऑक्सीजन, बेड, जांच किट, दवाइयों की भरपूर व्यवस्था है. विपरीत हालातों से निपटने की तैयारी जिला प्रशासन की है.

भीड़ पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि बाजारों की भीड़ पर नियंत्रण, मास्क के उपयोग को अनिवार्य करने के लिए दंडात्मक कार्रवाई के संदर्भ में पुलिस को अधिक आक्रमक होने की जरूरत है. बड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर समाज के सभी घटकों से नियंत्रण की अपील की गई. राऊत ने बाजारों, विशेषत: बर्डी जैसे भाग में जांच अभियान जारी रखने, थर्मल स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया. विधायक आशीष जायसवाल, कृष्णा खोपड़े व अन्य जनप्रतिनिधियों ने टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही वैक्सीनेशन की गति तेज करने की जरूरत बताई.

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना