शिंदे युवा सेना (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

युवा सेना सम्मेलन में मची खलबली: पोस्टर से दिग्गज नेता गायब, क्या शिंदे गुट में फिर शुरू हुई गुटबाजी?

Shinde Yuva Sena Vidarbha: शिंदे युवा सेना में बड़े बदलाव की तैयारी! कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने विदर्भ के 6 जिलों में नई नियुक्तियों के दिए संकेत। गुटबाजी की चर्चा भी तेज।

प्रिया जैस

Vidarbha Yuva Sena Appointments: शिंदे युवा सेना के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही नागपुर सहित पूर्व विदर्भ के सभी जिलों में संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे। सभी जिलों में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। संडे को बोगन विला पैलेस में आयोजित युवा सेना के विदर्भ विभागीय सम्मेलन में वे बोल रहे थे।

पूर्वेश सरनाईक ने कहा कि मुंबई में युवा महोत्सव में सहभागी होने के लिए विदर्भ से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होनी चाहिए। पार्टी के उपनेता व विधायक कृपाल तुमाने व अन्य पदाधिकारियों ने भी शिवसैनिकों का मार्गदर्शन किया। प्रदेश सचिव किरण साली, बाजीराव चव्हाण, सिद्धार्थ पांडे उपस्थित थे।

पूर्व विदर्भ सचिव शुभम नवले, समन्वयक हितेश यादव, निरीक्षक हर्षल शिंदे ने कार्यक्रम का नियोजन किया था। जिला प्रमुख शरद सरोदे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी योगदान दिया। सम्मेलन में पूर्व विदर्भ के सभी 6 जिलों के जिला प्रमुख व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पोस्टर से नेता गायब

युवा सम्मेलन में एक ओर कृपाल तुमाने खुद उपस्थित रहे वहीं राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विदर्भ प्रमुख किरण पांडव, जिला प्रमुख सूरज गोजे पोस्टर, बैनर में भी नजर नहीं आए। इससे एक बार फिर गुटबाजी की चर्चा को बल मिला है। हालांकि कुछ पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह सम्मेलन युवा कार्यकर्ताओं का था, लेकिन कार्यक्रम में शिवसेना के अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

गुडधे बने नागपुर विभागीय अध्यक्ष

किसान ब्रिगेड के नागपुर विभागीय अध्यक्ष पद पर बहुउद्देशीय तिरले कुणबी संघ के संस्थापक सुरेश गुडधे का चयन किया गया है। किसान ब्रिगेड के नागपुर विभागीय कार्यालय में हाल ही में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में किसान ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता प्रकाश पोहरे, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तथा पूर्व सनदी अधिकारी व प्रसिद्ध लेखक-चिंतक पुरुषोत्तम गावंडे, कृषि प्रक्रिया उद्यमी एवं शिक्षण विशेषज्ञ तथा प्रांताध्यक्ष प्रशांत उर्फ नाना वराडे, अमरावती विभागीय अध्यक्ष दिवाकर गावंडे तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता व लेखक धनंजय मिश्रा उपस्थित थे। बैठक में किसान ब्रिगेड के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गुडधे के कार्य और व्यापक जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए उन्हें नागपुर विभागीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव प्रकाश पोहरे ने रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश पोहरे और प्रांताध्यक्ष प्रशांत उर्फ नाना वराडे ने सुरेश गुडधे को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल