एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!

Eknath Shinde Shiv Sena BLA: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का नागपुर में शक्ति प्रदर्शन। 5 दिनों में बूथ स्तर पर BLA नियुक्त करने का आदेश। फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों पर पार्टी का कड़ा रुख।

प्रिया जैस

Nagpur BLA Shiv Sena Conference: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने आगामी चुनावों के लिए आक्रामक रुख अपनाते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए शिवसैनिकों को ‘बौद्धिक’ पाठ पढ़ाया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने के साथ-साथ सीधे मतदाताओं तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

शिंदे गुट ने विधानसभा क्षेत्रवार BLA की नियुक्ति कर सहयोगी दलों और प्रमुख विपक्षी दलों पर बढ़त बना ली है। पार्टी ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नागपुर के पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मानेवाड़ा स्थित दुलारिया हॉल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संपर्क प्रमुख डॉ. दीपक सावंत, संजय निरुपम, राज्यमंत्री आशीष जायस्वाल, पूर्व विदर्भ संगठक किरण पांडव, जिला प्रमुख सूरज गोजे और युवा सेना जिला प्रमुख शरद सरोदे प्रमुखता से उपस्थित थे।

फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों पर निशाना

डॉ. सावंत, संजय निरुपम और आशीष जायस्वाल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शिवसैनिकों को केवल एसआईआर पर ध्यान केंद्रित नहीं करना है बल्कि बूथ क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण और नागरिकों की समस्याओं को भी जानना और सुलझाना है।

बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच कर फर्जी नाम हटाने के लिए आक्रामक भूमिका अपनाई जाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष ऐप और सॉफ्टवेयर देगी जिसकी निगरानी मुंबई स्थित कंट्रोल रूम से की जाएगी। नेताओं ने कहा कि फर्जी मतदाताओं के कारण न केवल चुनाव प्रभावित होते हैं बल्कि बाहरी नागरिकों और घुसपैठियों को रहने का मौका मिलता है।

नियुक्त किए गए बीएलए

विधानसभा क्षेत्र नियुक्त BLA प्रमुख
मध्य नागपुर जिला प्रमुख सूरज गोजे
दक्षिण-पश्चिम नागपुर समीर शिंदे
दक्षिण नागपुर राहुल पांडे
पश्चिम नागपुर विकास आंभोरे
उत्तर नागपुर बंडू तलवेकर
पूर्व नागपुर अजय दलाल

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं