ओयो होटल में छापा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

OYO Hotel में चल रहा था सेक्स रैकेट, नागपुर-पश्चिम बंगाल से लायी युवतियां, पुलिस ने मारा छापा

OYO Hotel: नागपुर के एक ओयो होटल में देह व्यापार का मामला सामने आया है। जहां नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी ही सूझ-बूझ से छापा मार कर कार्रवाई की है।

प्रिया जैस

Nagpur Crime: नागपुर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा (एसएसबी) ने ऑपरेशन शक्ति के तहत एमआईडीसी थाना क्षेत्र में स्थित एक ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापेमारी की। पुलिस ने होटल की मैनेजर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 पीड़ित युवती भी पुलिस को मिलीं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

पकड़े गए आरोपियों में दलाल, वर्मा लेआउट हिलटॉप निवासी सलमान उर्फ रोशन राजेश डोंगरे (36), अमरावती निवासी जयश्री संतोष सोलंकी (38) और कपिलनगर निवासी अक्षय रोशन रामटेके (32) का समावेश है। रोशन का भाई रजत डोंगरे फरार बताया जा रहा है। पुलिस को खबर मिली थी कि एमआईडीसी थानांतर्गत राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित ओयो अर्बन रिट्रीट होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

ऐसे मारा छापा

खबर के आधार पर पुलिस ने पंटर ग्राहक को भेजा। ग्राहक ने जयश्री और रोशन से संपर्क किया। दोनों ने उसे होटल में बुला लिया। सौदा तय होते ही पंटर ने पुलिस को इशारा दिया और होटल में छापा मारा गया। रोशन और रजत मिलकर यह सेक्स रैकेट चलाते हैं। जयश्री होटल की मैनेजर है, जबकि अक्षय लड़कियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाने का काम करता है। रजत पुलिस को मौके पर नहीं मिला।

नागपुर, पश्चिम बंगाल से लाई युवतियां

आरोपियों से नकद, डीवीआर, मोबाइल, चारपहिया वाहन सहित 6.333 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। होटल में मिली 2 युवतियों में से एक सिटी की ही रहने वाली है। दूसरी पश्चिम बंगाल की है और 2 सप्ताह पहले नागपुर आई थी। रोशन ने उसे अपनी बहन बताकर होटल में रुकवाया था। इंस्पेक्टर राहुल शिरे, एपीआई शिवाजी नन्नावरे, हेड कांस्टेबल आरती चौहान, शेषराव राउत, अश्विन मांगे, समीर शेख, कुणाल मसराम, नितिन, किशोर ठाकरे और पूनम शेंडे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना