सावजी भोजनायल (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
नागपुर

शीतकालीन सत्र के दौरान नेता और कार्यकर्ता ले रहे सावजी चटखारा, हाउसफुल चल रहे शहर के सावजी भोजनालय

नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता नागपुर की खास डिश सावजी का स्वाद ले रहे है। इस दौरान कई सावजी भोजनायल हाउसफुल चल रहे है।

प्रिया जैस

नागपुर: विधानमंडल के अधिवेशन के लिए बाहर से आए नेता व कार्यकर्ता जमकर सावजी डिश के चटकारे ले रहे हैं। इसके चलते शहर के सावजी भोजनालय हाउसफुल चल रहे हैं। नेताओं व कार्यकताओं की भीड़ देख सावजी संचालक भी गदगद हैं। इस समय वह सावजी भोजनालय भी चल रहे हैं, जो खाली पड़े रहते थे।

सेशन खत्म होने के बाद रात में सावजी के बाहर नेता व प्रतिनिधि की गाड़ियों का रैला लग रहा है। हर वर्ष सेशन में आने वाले नेता सावजी खाने का स्वाद लेना नहीं भूलते। सावजी में नॉनवेज ही नहीं बल्कि वेज का भी अपना एक अलग ही जलवा है।

सावजी के लिए नागपुर पूरी दुनिया में फेमस है। संतरा बर्फी की तरह ही लोग देश-विदेश से सावजी का स्वाद लेने आते हैं। सावजी खाना तीखा व मसालेदार होता है। सिल बट्टे पर पीसकर मसाला तैयार किया जाता है जिससे इसका जायका काफी अधिक बढ़ जाता है।

ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन डिमांड भी

नेता-प्रतिनिधि जहां स्वयं पहुंचकर सावजी का चटकारा ले रहे हैं वहीं वे ऑनलाइन फूड मंच का भी सहारा ले रहे हैं। इसके चलते जोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से जमकर सावजी मंगवाया जा रहा है। गोलीबार चौक के साथ-साथ टेलीफोन एक्सचेंज चौक, सीए रोड, वर्धा रोड सहित विविध स्थानों के सावजी भोजनालय हाउसफुल चल रहे हैं।

नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ जमने के कारण आम लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सावजी भोजनालय में काफी देर तक भीड़ डटी रहने के कारण कई लोग बिना खाये निकल जा रहे हैं।

उमरेड के सावजी तक पहुंचती है भीड़

देखा जाए तो सावजी की पहचान उमरेड से होती है वहीं से यह निकलकर पूरे नागपुर में फैला है। वहां पर घर-घर में सावजी खाना बनता है। वहां का सावजी वेज-नॉनवेज का टेस्ट इतना जबरदस्त रहता है कि आम लोगों के साथ नेता भी वहां पर पहुंचते हैं। वहां पर कुछ सावजी इतने फेमस हैं कि वहां पर हमेशा ही भीड़ लगती है।

नागपुर सहित विविध स्थानों से लोग वहां पर सावजी खाने के लिए पहुंचते हैं। इस बार का अधिवेशन कम समय के लिए है। बावजूद इसके सावजी में भीड़ अच्छी जम रही है। अधिक दिनों के लिए सेशन रहता है तो सावजी भोजनालय वालों को तैयारियां भी वैसे ही करनी पड़ती है।

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन