Nagpur Organizational Restructuring: नागपुर जिले में शिंदे शिवसेना अब शहर में संगठन को मजबूती देने के प्रयास में जुट गई है। सारी संभावनाओं को तलाशने के लिए संपर्क प्रमुख संजय निरुपम ने इस संदर्भ में कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद साधा। बैठक में उन्होंने संकेत दिया कि कार्यकारिणी का पूरी तरह पोस्टमार्टम किया जाएगा और संगठन कार्य में योगदान देने वालों को जल्द ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
पदाधिकारियों के रिक्त पद भी भरे जाएंगे। बूथ और शाखा स्तर पर संगठन कार्य को गति देते हुए मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को मध्य, पूर्व व पश्चिम नागपुर के बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति की समीक्षा की।
जिला प्रमुख सूरज गोजे व सुमुख मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में एसआईआर अभियान में बीएलए के योगदान को जरूरी बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे शिवसेना पर विश्वास रखने वाले किसी भी मतदाता का नाम कटने न दें।
निरुपम ने बताया कि शिवसेना के बीएलए को राज्य चुनाव आयोग की ओर से पहचान पत्र मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का लाभशिवसेना के बीएलए को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर को एविएशन हब बनाने की दिशा में MIHAN को मिलेगा नया जोर, विकास कार्यों की समीक्षा
उन्होंने इस बात की सराहना की कि शिंदे शिवसेना के बीएलए नियुक्ति में नागपुर में भी जोरदार प्रतिसाद मिल रहा है। संपूर्ण राज्यभर में 1।04 लाख बूथ है और पार्टी के लगभग 1।18 लाख बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में शिवसेना के बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।