अफीम तस्करी, नागपुर ग्रामीण पुलिस,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, झारखंड से अफीम तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

Nagpur Rural Police: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारखंड से अफीम और अन्य सामग्री जब्त की। जांच में बड़े तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ।

अंकिता पटेल

Nagpur Drug Trafficking: नागपुर ग्रामीण पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी टीम ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के रांची जिले के बुंडू क्षेत्र से 2 किलो 285 ग्राम अफीम तथा अन्य सामग्री सहित कुल 13 लाख 5 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई उमरेड में दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले की जांच के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को उमरेड में अफीम तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गहन जांच के दौरान नागपुर ग्रामीण पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी पथक ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके तहत 25 मई 2026 को झारखंड के सिमडेगा जिले में छापेमारी कर अफीम आपूर्ति करने वाले आरोपी मनीषकुमार अंबिकाप्रसाद (46), निवासी भंडारटोली, करपनादास, तहसील ठेठईटांगल, जिला सिमडेगा (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33।767 किलोग्राम अफीम, 23 लाख 35 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामग्री सहित कुल 1 करोड़ 92 लाख 36 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया था।

कई राज्यों में सक्रिय है गिरोह पुलिस

अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय हो सकता है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

भनक लगते ही आरोपी फरार

पुलिस अधीक्षक हर्ष ए। पोद्दार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के मार्गदर्शन में विशेष जांच दल ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। जांच के दौरान अफीम तस्करी से जुड़े एक अन्य आरोपी विमल सिंह मुंडा, निवासी जोजोडीह टोला, सरमली, जिला खूंटी (झारखंड) का नाम सामने आया। पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में झारखंड पहुंची तो उसके रांची जिले के बुंडू शहर स्थित मैनेजर तालाब क्षेत्र में रहने वाले परिवार की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद नागपुर ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय बुंडू थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को 2 किलो 285 ग्राम अफीम बरामद हुई। 3 जून 2026 को की गई कार्रवाई में जब्त अफीम की कीमत 11 लाख 42 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा भी बरामद किया गया, जब्त किए गए कुल माल की कीमत 13 लाख 5 हजार 500 रुपये बताई गई है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल