विनायक महामुनि, ग्राम पंचायत गोठणगांव, ग्रामीण विकास,पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

ऑफिस छोड़ रातभर गांव में रहे CEO; नागपुर के गोठणगांव में विनायक महामुनि ने सुबह तक सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Nagpur ZP CEO News: नागपुर जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनि ने पूरी रात गांव में रहकर ग्रामीणों से संवाद किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर विकास की रूपरेखा तैयार की।

अंकिता पटेल

Nagpur ZP CEO Rural Development: नागपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए नये विजन व संकल्पना के साथ कार्य करने वाले सीईओ विनायक महामुनि रात 10 बजे ग्राम पंचायत गोठणगांव पहुंच गए। उनके साथ अधिकारियों की पूरी टीम थी। उन्होंने सुबह 4 बजे तक का समय ग्रामीणों के साथ बिताया। उन्हें अपने बीच अपनों की तरह देखकर ग्रामीणों ने दिल खोलकर अपनी बात उनके समक्ष रखी।

30 मई की पूरी रात सीईओ व उनके साथ गए अधिकारियों ने गांव के युवाओं, महिलाओं, किसानों, पशु पालकों सहित बच्चों तक से बातचीत की। उनकी परेशानी जानी, उनकी जरूरतों को समझा और उसके अनुसार कार्य करने की रुपरेखा तैयार की।

विनायक महामुनि ने उमेद अभियान में सहभागी महिला बचत गटों की महिलाओं के साथ चर्चा की। महिला आजीविका, महिला व बालकों के सशक्तीकरण, पशु पालकों के साथ उनके व्यवसाय के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। विविध मुद्दों पर मार्गदर्शन भी किया।

गांव में ही रोजगार का नियोजन

युवाओं के लिए रोजगार मुख्य विषय था। वहीं गांव के नागरिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करने के संदर्भ उपाययोजना पर भी युवाओं से चर्चा की। भविष्य में गोठणगांव में ही नया प्रकल्प स्थापित कर रोजगार का अवसर प्रदान करने के संदर्भ में नियोजन किया गया।

उनके साथ गोठणगांव के सरपंच मुकेश मारबते, महिला व बाल कल्याण डिप्टी सीईओ डॉ. कैलास घोडके, पशु संवर्धन उपसंचालक डॉ. फुके, प्राथमिक शिक्षाधिकारी नीलेश फुंडे, गट विकास अधिकारी डॉ. स्वप्निल मेश्राम, पशुधन विकास अधिकारी डॉ. अविरत सवाईमुल, ग्राम पंचायत के सभी सदस्य व सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। पूरी टीम ने सुबह-सुबह 4 बजे गांव से विदा ली।

दुनिया संकटों से जूझ रही, भारत फिर भी... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए PM मोदी, देशवासियों को दी बधाई

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता