उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ,तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर यूनिवर्सिटी में भर्ती का रास्ता साफ, कुलपति ने चंद्रकांत पाटिल से की बड़ी मांग, जानें पूरा मामला

Nagpur University Recruitment: नागपुर विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होगी। कुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने मंत्री चंद्रकांत पाटिल से मिलकर प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

प्रमोद यादव

RTMNU Nagpur University: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर पदों को भरने का रास्ता जल्द साफ होने की उम्मीद है। उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने शनिवार को रवि भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से सदिच्छा भेंट कर रिक्त पदों की भर्ती के संबंध मेंचर्चा की।

इस दौरान उन्होंने प्रशासन से भर्ती को मंजूरी देने का अनुरोध किया। दरअसल, शासन की ओर से पहले नागपुर विश्वविद्यालय और लक्ष्मीनारायण तकनीकी संस्था के लिए संयुक्त रूप से पद मंजूर किए गए थे। बाद में लक्ष्मीनारायण अभिनव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अलग होकर स्वतंत्र विश्वविद्यालय बन गया।

शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के पदों की संख्या नए सिरे

इसके चलते नागपुर विश्वविद्यालय के लिए शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के पदों की संख्या को लेकर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. क्षीरसागर ने मंत्री पाटिल के समक्ष रिक्त पदों की भर्ती का मुद्दा उठाते हुए संशोधित स्वतंत्र प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच स्वीकृत पदों के बंटवारे का पेंच दूर होने पर विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

कामकाज पर पड़ रहा असर

इस पर शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सकारात्मक रुख जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि नागपुर विश्वविद्यालय और लक्ष्मीनारायण अभिनंद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच पदों के बंटवारे का मामला जल्द सुलझेगा और रिक्त पदों को भरने का रास्ता साफ होगा, मेट के दौरान डॉ. क्षीरसागर ने विभिन्न शैक्षणिक उपक्रमों और गतिविधियों की जानकारी भी दी।

विद्यालय में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के रिक्त पदी के कारण शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज पर पड़ रहे प्रभाव की पृष्ठभूमि में यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर प्र-उपकुलपति डॉ.अखिलेश पेशवे और कुलसचिव डॉ.विजय खंडाल भी उपस्थित थे।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS