सूचना का अधिकार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

देश में सबसे महंगी RTI फीस महाराष्ट्र में, GST और पोर्टल चार्ज अलग, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

RTI application fee in Maharashtra: देश में पारदर्शिता लाने के लिए RTI, जिसे सूचना का अधिकार कानून भी कहा जाता है, उसे लागू किया गया है। इसका आवेदन करने के लिए फीस राज्य में सबसे ज्यादा है।

प्रिया जैस

RTI application fee in Maharashtra: देश में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना का अधिकार कानून (RTI) लागू किया गया। इस कानून के कारण ही कई जानकारियां सामने आती हैं लेकिन एक अजब तस्वीर सामने आई है। जानकारों का कहना है कि केंद्र सरकार हो या अन्य राज्य सरकारें, ऑनलाइन आरटीआई दाखिल करने के लिए 10 रुपये का शुल्क लेती हैं लेकिन महाराष्ट्र में इसके लिए 15.90 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।

दर को लेकर एसोसिएशन ऑफ सोशल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और विसंगति को दूर करने की मांग की है। संगठन के संजय थूल ने कहा कि भारत सरकार एवं अन्य राज्यों ने आरटीआई के तहत मांगी जाने वाली जानकारी के लिए आवेदन शुल्क 10 रुपए तय किया है।

केवल महाराष्ट्र में ये सिस्टम

वहीं महाराष्ट्र में आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर 10 रुपए आवेदन शुल्क, 5 रुपए पोर्टल शुल्क व 90 पैसे जीएसटी समेत 15.90 रुपये लिए जा रहे है। केंद्र सरकार हो या फिर अन्य राज्य सरकारें, कोई भी पोर्टल शुल्क या जीएसटी वसूल नहीं कर रहा है। केवल महाराष्ट्र में इस सिस्टम को अपनाया गया है।

अलग-अलग शुल्क

थूल कहते हैं कि महाराष्ट्र में ऑफ लाइन आवेदन करने पर 10 रुपये शुल्क ही लगता है। यह बहुत बड़ी विसंगति है। उनका कहना है कि एक ओर सरकारें ऑनलाइन को बढ़ावा देने की बात करती हैं, दूसरी ओर ऑनलाइन प्रोसेस पर ही अड़ंगा भी डाल रही हैं। उनका कहना है कि भारत सरकार, अन्य राज्यों व महाराष्ट्र में जानकारी मांगने के लिए पोर्टल उपलब्ध है। एक ही प्रक्रिया के लिए अलग-अलग शुल्क नहीं होना चाहिए।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान