नागपुर

नागपुर: कैंसर रजिस्ट्री में एनजीओ की भूमिका अहम, डेटा संकलन और जागरूकता के लिए 50 संगठनों ने मिलाया हाथ

नागपुर में कैंसर रजिस्ट्री को सुदृढ़ बनाने के लिए एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

रूपम सिंह

 Cancer Registry Nagpur News: कैंसर रजिस्ट्री गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में गैर सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हेतु राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में करीब 50 विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

कैंसर रिलीफ सोसायटी के सचिव अनिल मालवीय ने कहा कि कैंसर से संबंधित आंकड़ों के संकलन तथा रोगियों को सहायता प्रदान करने में स्वास्थ्य संस्थानों और संगठनों के बीच सहयोगात्मक प्रयास जरूरी है।

श्रीरंग गणेशे ने डेटा प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें पीबीसीआर के अंतर्गत संचालित कैंसर रजिस्ट्री गतिविधियों की वर्तमान स्थिति तथा कैंसर नियंत्रण और अनुसंधान के लिए सटीक डेटा रिपोर्टिंग के महत्व को प्रस्तुत किया गया।

महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, वर्धा की पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ। अनुपमा गुप्ता ने कैंसर रजिस्ट्री के महत्व तथा इसमें एनजीओ की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि एनजीओ कैंसर जागरूकता, प्रारंभिक जांच तथा समुदाय से कैंसर मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसके पश्चात डॉ। गुप्ता एवं डॉ। करतार सिंह ने प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

बैठक में सुरेश केवलरमानी, महेंद्र सेठ, सचित परुलकर, डॉ। प्रशांत सोमकुवर, डॉ। मधुकर खेरडे, डॉ। सचिन गाथे, डॉ। गहुकर, डॉ। जितेंद्र साहू तथा डॉ. सुधीर मंगरुलकर शामिल थे।

डॉ. रश्मी राऊत ने आभार माना।

डॉ. बी।के। शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग में बैठक सफल रही।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला