नितिन राउत (फाइल फोटो) 
नागपुर

स्मार्ट सिटी को लेकर किसानों की शंकाओं को दूर करें, पालक मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नवभारत डेस्क

नागपुर. स्मार्ट सिटी अभियान के तहत किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है. इस प्रकल्प को लेकर किसानों का भरोसा हासिल करें और उनकी मुआवजा से जुड़ी शंकाओं का समाधान करें. यह निर्देश पालक मंत्री नितिन राऊत ने अधिकारियों को दिए. वे सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के छत्रपति भवन में किसानों और अधिकारियों की विशेष बैठक में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी अभियान में जमीनों के मुआवजे में बदलाव करने को लेकर किसानों के मन में कई तरह की शंकाएं हैं जिनका समाधान करना जरूरी है. मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने कहा कि वे सबके लिए आसानी से सुलभ हैं. स्मार्ट सिटी से जुड़ीं सभी समस्याओं का समाधान अगली बैठक में किया जाएगा.

बैठक में जिलाधिकारी आर. विमला, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी., स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वरी एस. सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना