Representative Photo (File Photo)  
नागपुर

8 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, नराधम पुलिस की गिरफ्त में

नवभारत डेस्क

नागपुर. इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नराधम ने अपने ही घर के समीप रहने वाली 8 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म किया. इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन नागरिकों में रोष है. पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे हिरासत में ले लिया. यदि वह लोगों के हाथ लग जाता तो न जाने क्या हालत होती. पकड़ा गया आरोपी सूरज लोखंडे (40) बताया गया.

पीड़ित बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है. उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं रविवार की सुबह दोनों काम पर चले गए. बड़ी बहन के साथ बच्ची घर पर थी. आंगन में खेलते समय सूरज ने उसे अपने घर पर बुलाया. उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची रोती-बिलकती हुई उसके घर से बाहर निकली. उसकी चीख-पुकार सुनकर बड़ी बहन मदद के लिए दौड़ी. रोने का कारण पूछने पर उसने सूरज की हरकत के बारे में बताया. बड़ी बहन तुरंत उसे अपने साथ इमामवाड़ा थाने ले गई.

पुलिस को सूरज द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी. पुलिस के भी हाथपैर फूल गए. तुरंत उनके परिजनों को फोन लगाकर थाने बुलाया गया. बच्ची की हालत खराब थी इसीलिए उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया. बिना समय गंवाए पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया.

बच्ची से दुष्कर्म की खबर परिसर में फैल गई. बड़ी संख्या में लोग सूरज के विरोध में जमा हो गए. सूरज की पत्नी मुंबई में रहती है. वह शरबत का ठेला लगाता है. घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी नुरुल हसन और एसीपी पुंडलिक भटकर ने इमामवाड़ा थाने पहुंचकर घटना का जायजा लिया.

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक