अमृत भारत एक्सप्रेस प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

अब नो मोर वेटिंग लिस्ट झंझट! रेलवे ने इन 2 रूटों की स्पेशल ट्रेनों को किया नियमित

Nagpur Railway Services: नागपुर मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। चारलापल्ली-गोरखपुर और लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित सेवा में शामिल किया गया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Regular Train Services: नागपुर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने 2 विशेष ट्रेनों को नियमित सेवा में शामिल करने का निर्णय लिया है। दक्षिण-मध्य रेलवे द्वारा चारलापल्ली-गोरखपुर-चारलापल्ली स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए ट्रेन संख्या 22075/22076 चारलापल्ली-गोरखपुर-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।

वहीं उत्तर-पूर्व रेलवे ने लालकुआं जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु सिटी-लालकुआं जंक्शन स्पेशल ट्रेन को नियमित कर 15302/15301 साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने की घोषणा की है। दोनों ट्रेनों का नागपुर मंडल के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

गांधी जयंती से दौड़ेगी अमृत भारत

ट्रेन 22075 चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 2 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक शुक्रवार रात 9:45 बजे चारलापल्ली से रवाना होगी। नागपुर मंडल में यह ट्रेन नागपुर के अलावा बल्लारशाह, चंद्रपुर और बैतूल में रुकेगी। ट्रेन अगले दिन शनिवार सुबह 6:25 बजे नागपुर पहुंचेगी और 5 मिनट बाद 6:30 बजे

रवाना होगी। रविवार सुबह 6:25 बजे यह गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 22076 गोरखपुर-चारलापल्ली अमृत भारत 4 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे नागपुर पहुंचकर 6:45 बजे रवाना होगी और सोमवार शाम 5 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोमतीनगर, बाराबंकी और गोंडा शामिल हैं। इसमें 2 गार्ड-कम-लगेज वैन, एक पैंट्री कार, 8 स्लीपर और 11 जनरल कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

5 मिनट का अंतर, समझ से परे

हालांकि ट्रेन के संचालन कार्यक्रम में एक बात हैरान करने वाली है। ट्रेन 22075 के गोरखपुर पहुंचने का समय रविवार सुबह 6:25 बजे है, जबकि 22076 के रूप में उसी ट्रेन के रवाना होने का समय सिर्फ 5 मिनट बाद 06:30 बजे निधर्धारित है।

सवाल यह है कि क्या केवल 5 मिनट में पूरी ट्रेन के यात्री उतर सकेंगे, कोचों की आवश्यक जांच-सफाई होगी और 22076 के लिए नए यात्री सवार हो सकेंगे? यदि ट्रेन को ही दूसरी दिशा में चलाया जाना है तो 5 मिनट का टर्नअराउंड व्यावहारिक रूप से कितना सुरक्षित और संभव है।

19 सितंबर से लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस

वहीं ट्रेन 15302 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु सिटी एक्स्प्रेस 19 सितंबर से प्रत्येक शनिवार चलेगी। हालांकि 26 सितंबर, 3 और 10 अक्टूबर को इसका संचालन नहीं होगा। यह लालकुआं से शाम 5:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे नागपुर पहुंचेगी और 2:35 बजे रवाना होगी। सोमवार दोपहर 3:25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

वापसी में 15301 22 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार सुबह 7:15 बजे बेंगलुरु से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे नागपुर पहुंचकर 6:50 बजे स्वाना होगी। शुक्रवार सुबह 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। नागपुर मंडल में इस ट्रेन के ठहराव बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर और बल्लारशाह होंगे, दोनों नियमित सेवाओं से लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां