राधाकृष्ण विखे पाटिल (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

परिसीमन समय की जरूरत, महिला आरक्षण से बढ़ेगा राजनीतिक प्रतिनिधित्व, राधाकृष्ण विखे पाटिल का बयान

Radhakrishna Vikhe Patil: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने परिसीमन को राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए समय की जरूरत बताया है। गा।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • परिसीमन को राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए समय की जरूरत बताया।

  • महिला आरक्षण के क्रियान्वयन से विभिन्न वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने की बात कही।

  • नलगंगा-वैनगंगा नदी जोड़ो परियोजना को विदर्भ के लिए संजीवनी बताया।

  • उल्हास-गोदावरी नदी जोड़ो परियोजना से मराठवाड़ा को राहत मिलने की उम्मीद जताई।

Nagpur Congress Criticism : कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि देश की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए परिसीमन समय की जरूरत है। महिला आरक्षण के क्रियान्वयन के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा और निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में जो निर्णय लिया है, वह ऐतिहासिक है।

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देशहित के फैसलों का विरोध करने के लिए कांग्रेस विरोध करती है। उसकी इस भूमिका को जनता का ज्यादा समर्थन नहीं मिलेगा। परिसीमन के फैसले का स्वागत करते हुए विखे पाटिल ने कहा कि महिला आरक्षण देने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

'नदी जोड़ो' से सूखामुक्त महाराष्ट्र का सपना

राज्य की नदी जोड़ी प्रकल्पों के बारे में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में दो महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शुरू की गई है, नलगंगा-वैनगंगा नदी जोडो परियोजना विदर्भ के लिए नई संजीवनी साबित होगी, जबकि उल्हास गोदावरी नदी जोड़ी परियोजना से मराठवाड़ा को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले 6 महीनों में इन परियोजनाओं के वास्तविक काम की शुरुआत हो जाएगी, विखे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र को सूखामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।

कांग्रेस दिमाग से दिवालिया, कोई नीति नहीं

कांग्रेस के विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि यदि देशहित में कोई अच्छा निर्णय लिया जा रहा है और उससे सभी को अवसर मिलने वाला है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस की भूमिका केवल विरोध के लिए विरोध करने की है।

कांग्रेस के पास कोई ठोस नीति नहीं है। उसके नेता देश में रहने के बजाय विदेशों में बातचीत करते हैं। यह उसकी बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है। ऐसे में कांग्रेस निश्चित रूप से अलग-थलग पड़ जाएगी। जितेंद्र आव्हाड के संदर्भ में कहा कि यह संबंधित राजनीतिक दल का आंतरिक मामला है। उनके बीच वास्तव में क्या मतभेद हैं, इस बारे में संबंधित पार्टी को ही निर्णय लेना है।

RSS Rashtra Vandanam LIVE: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम; पूर्व CJI और मोहन भागवत स्टेज पर मौजूद

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा