24 नवंबर से शुरू होगा पुराना भंडारा रोड मुआवजा वितरण (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

24 नवंबर से शुरू होगा पुराना भंडारा रोड मुआवजा वितरण, 7 दिनों में 523 बाधितों को दी जाएगी राशि

Old Bhandara Road Compensation: पुराना भंडारा रोड चौड़ाईकरण के प्रभावित प्रॉपर्टी धारकों को मुआवजा वितरण 24 नवंबर से शुरू होगा। 7 दिनों में 523 लोगों को राशि दी जाएगी।

आंचल लोखंडे

Nagpur Road Widening Project: मेयो हॉस्पिटल चौक से सुनील होटल चौक तक 3 किमी लंबे पुराने भंडारा रोड के चौड़ाईकरण व सीमेन्टीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट में प्रभावित प्रॉपर्टी मालिकों को संपादित हिस्से के मुआवजे का वितरण 24 नवंबर से शुरू किया जाएगा।

उपविभागीय अधिकारी एवं भू-संपादन अधिकारी सुरेश बगले ने सभी संबंधितों से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 24 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कार्यालय में उपस्थित होकर मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। कुल 523 निजी प्रॉपर्टियों के हिस्सों का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण राशि प्रशासन को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

सड़क निर्माण का कार्य

इस रोड के शीघ्र निर्माण के लिए मध्य नागपुर विकास आघाड़ी के भूषण दड़वे ने हाई कोर्ट तक पैरवी की थी। दड़वे ने सभी प्रभावितों से आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर कार्यालय पहुंचकर मुआवजा प्राप्त करें, ताकि अधिग्रहित हिस्सों को तोड़ने तथा सड़क निर्माण का कार्य बिना विलंब के शुरू हो सके।

शीट क्रमांक के अनुसार मुआवजा वितरण शेड्यूल

  • तिथि शीट क्रमांक
  • 24 नवंबर 140–141
  • 25 नवंबर 143–157
  • 26 नवंबर 163
  • 27 नवंबर 158, 160, 162
  • 28 नवंबर 159
  • 1 दिसंबर 164
  • 2 दिसंबर 72
  • मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुआवजा प्राप्त करने हेतु निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • संपत्ति खरीदी हो तो खरीदीखत
  • संपत्ति में नाम दर्शाने वाली आखिव पत्रिका / अधिकार पत्र

प्रभावित नागरिकों से अनुरोध है कि इन दस्तावेजों के साथ उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, पुराना एसपी कार्यालय, सिविल लाइन्स में उपस्थित रहें।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं