मोहन मते ने किया दौरा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

'जो चाहती है जनता वही होना चाहिए', टेलीफोननगर चौक बंद करने का मामला, विधायक मोहन मते ने दी चेतावनी

Mohan Mate: नागपुर में दिघोरी से भांडे प्लॉट तक निर्माणाधीन उड़ान पुल के कारण टेलीफोन नगर चौक को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रिया जैस

Telephone Nagar Square Bandh: नागपुर में दिघोरी से भांडे प्लॉट तक निर्माणाधीन उड़ान पुल के कारण राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण द्वारा उमरेड रोड स्थित टेलीफोननगर चौक जंक्शन को बंद कर दिया गया है जिसके कारण दिघोरी और नरसाला को जोड़ने वाला सबसे बड़ा जंक्शन समस्या का केंद्र बन गया है। हजारों लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 4-5 दिनों से स्थानीय जनता में भारी रोष है जिसे देखते हुए दक्षिण नागपुर के विधायक मोहन मते ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर मुआइना किया व राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीएम सिन्हा से चौक खुला करने की मांग की। सिन्हा ने 2 वर्ष पूर्व बनी डिजाइन की बात कहते हुए टालमटोल करने की कोशिश की जिस पर जनता भड़क गई।

उमरेड रोड पर जाम कर धरना आंदोलन की दी चेतावनी

यह देख विधायक मते ने सिन्हा को चेतावनी दी कि जो जनता चाहती है वही होना चाहिए अन्यथा यह उड़ानपुल कभी नहीं बनेगा। इस पर सिन्हा ने इंजीनियर्स के साथ बैठकर प्लान बदलने का आश्वासन विधायक को जनता के समक्ष दिया। शिवसेना शहर प्रमुख नितिन तिवारी ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिन्हा को चेतावनी दी कि जब प्लान चेंज करना है तो वर्तमान में चौक बंद करने वाले लगाए गए गर्डर (पैनल) को प्रशासन 48 घंटों में हटाकर चौक खुला करे अन्यथा उमरेड रोड जाम कर धरना आंदोलन किया जाएगा।

विधायक मोहन मते ने दी चेतावनी

रात 12 बजे दूसरे बचे हुए गर्डर लगाने के लिए एनएचएआई द्वारा बुलाई गई क्रेनों को संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्यों द्वारा काम बंद करवा वापस भेजा गया। ठेकेदार को जब तक चौक नहीं खोला जाता तब तक दिघोरी परिसर में उड़ानपुल का कोई काम नहीं करने दिया जाएगा, यह चेतावनी विधायक मोहन मते ने दी। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक पिंटू झलके, मंगला गवरे, केशव तिवारी, प्रीतम कापसे, सुरेश सवई, शशिधर तिवारी, प्रवीण गवरे, प्रमोद सोरते, अमर टिचकुले, राम राचलवार, किरण दातीर उपस्थित थे।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट