जलापूर्ति, पानी संकट, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में आंधी-तूफान का 'डबल अटैक'; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित

Nagpur Water Supply: मनसर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी से नोवेगांव पंपिंग स्टेशन की बिजली प्रभावित हुई। इसके चलते नागपुर के सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियों से जलापूर्ति बाधित होने की आशंका है।

अंकिता पटेल

Nagpur Water Crisis: नागपुर जिले में भीषण गर्मी में भी भले ही सिटी में जलापूर्ति का इस कदर संकट न रहा हो, लेकिन बारिश के पूर्व शुरू हुई आंधी तूफान की स्थिति के चलते अब जलापूर्ति पर नया संकट गहराता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के मनसर सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण नोवेगांव रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन पर बिजली की भारी कटौती हुई है।

इस बिजली संकट ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह चरमरा दिया है। आलम यह है कि इसका सीधा असर सिटी के सभी 10 जोन पर पड़ने जा रहा है, जिसमें 10 जोन की पानी की 51 टंकियों से जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी मनपा ने दी।

कच्चे पानी की पंपिंग रुकी

नांवेगांव खैरी डैम गोरेवाड़ा और गोधनी जलशुद्धिकरण केंद्र के लिए कच्चे पानी का एकमात्र स्रोत है। जो आगे चलकर शहर के सभी 4 पेंच जलशुद्धिकरण केंद्रों (पैच । पैच ॥ पैच III और पेंच IV) को पानी की आपूर्ति करता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कच्चे पानी की पंपिंग का काम पूरी तरह से रुक गया है, जिससे पूरे शहर में पानी का ट्रीटमेंट और वितरण प्रभावित हुआ है।

ये प्रमुख जोन रहेंगे प्रभावित

  • लक्ष्मीनगर जोन (प्रतापनगर, खामला, जयताला, त्रिमूर्ति नगर आदि)
  • धरमपेठ जोन (रामनगर, सेमिनरी हिल्स, दाभा, सिविल लाइन्स आदि)
  • हनुमान नगर जोन (हुडकेश्वर, ओकार नगर, चिचभवन आदि)
  • धंतोली जोन (पंजारी नगर, रेशमबाग आदि)
  • नेहरूनगर जोन (सक्करदरा, बीडीपेठ आदि)
  • गांधीबाग जोन (सीताबर्डी फोर्ट, किल्ला महल आदि)
  • सतरंजीपुरा जोन (बोरियापुरा, सेंट्रल रेलवे आदि)
  • आसीनगर जोन (नारा, नारी, जरीपटका आदि)
  • मंगलवारी जोन (गिट्टीखदान, गोरेवाड़ा, सदर आदि)

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?