सड़क गड्ढे, मनपा अभियान, मानसून तैयारी,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर हाई कोर्ट की फटकार के बाद फिर एक्टिव मनपा, 21 मई से सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने उतरी मनपा

Nagpur Pothole Repair: नागपुर में मानसून से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के लिए मनपा ने विशेष अभियान शुरू किया है। 21 मई से 5 जून तक सभी जोनों में युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य होगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Roads Monsoon Preparation: नागपुर सिटी की सड़कों पर गड्डों को लेकर महानगरपालिका हमेशा से ही चर्चाओं में रही है। यहां तक कि इन गड्डों पर हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया और इससे निपटने के लिए कई आदेश जारी किए, किंतु सड़कों पर गड्ढे पूरी तरह से गायच नहीं हो पाए, बहरहाल अब फिर एक बार महानगरपालिका ने मानसून पूर्व सिटी की सड़कों पर के गड्ढे पाटने का निर्णय लिया है जिसके लिए हॉट मिक्सर प्लांट तैयार होने की जानकारी मनपा ने दी।

विभाग की तैयारी का दावा करते हुए मनपा ने प्रत्येक जोन के लिए विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आगामी मानसून को देखते हुए महानगरपालिका ने सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। यह विशेष अभियान 21 मई से 5 जून 2026 तक युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।

2 विशेष टीमों का हुआ गठन

इस कार्य को सुचारु और तेजी से पूरा करने के लिए हॉट मिक्स प्लांट टीम 1' और 'हॉट मिक्स प्लांट टीम 2' का गठन किया गया है जिन्हें शहर के विभिन्न जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन टीमों के बेहतर संचालन के लिए अभिजीत भूरे और मनोहर राठौड़ को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

साइट क्लियर नहीं मिली तो दूसरी जगह जाएगी टीम

मनपा के हॉट मिक्स प्लांट विभाग के कार्यकारी अभियंता ने सभी संबंधित जौन के कार्यकारी अभियंताओं और उप-अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपने जीन में गड्डी की प्राथमिकता तय करके एक दिन पहले ही समन्वयकों को साइट दिखानी होगी और काम के लिए जगह क्लियर करवानी होगी, कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि किसी जोन में साइट विलयर नहीं मिलती है तो उस टीम को तुरंत दूसरे जीन में भेज दिया जाएगा।

काम में पारदर्शिता के लिए रोजाना देनी होगी फोटो रिपोर्ट

इस अभियान में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हॉट मिक्स प्लांट के उप-अभियंता भुरे रोजाना हुए काम के फोटो मनपा के वाट्सएप ग्रुप पर डालेंगे और मुख्य अभियंता को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट सौंपना अनिवार्य होगा। इस पूर्व-मानसून तैयारी से लोगों को बारिश के दौरान जलभराव और जर्जर सड़कों से होने वाली दुर्घटनाओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

किस दिन, किस जोन में होगा काम ?

  • सोमवार टीम लक्ष्मीनगर जोन और टीम 2 मंगलवारी जोन में कार्य करेंगी।
  • मंगलवार टीम। गांधीबाग जोन और टीम 2 धरमपेठ जीन के गर्छु भरेगी।
  • बुधवार इस दिन सड़कों पर काम नहीं होगा बल्कि हॉट मिक्स प्लांट का मेटेनेस किया जाएगा।
  • गुरुवार टीम । नेहरूनगर जोन और टीम 2 लाइड़गंज जीन में तैनात रहेगी।
  • शुक्रवार टीम। हनुमाननगर जॉन और टीम 2 सतरंजीपुरा जोन का कार्य संभालेगी।
  • शनिवार टीम धंतोली जोन और टीम 2 आसीनगर जोन में काम करेगी।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा