पुलिस की छापेमारी (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 3 पर मामला दर्ज, 1.7 करोड़ का माल जब्त

Raid: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने महामाया एग्रो (डोना कंपनी) में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में करोड़ों का माल जब्त किया।

प्रिया जैस

Ramtek Raid: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने मौदा थाना क्षेत्र के रामटेक रोड स्थित माधव नगरी लेआउट के पीछे महामाया एग्रो (डोना कंपनी) में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को की गई। उनके आदेश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष गायकवाड़ व सावनेर पुलिस टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा।

मौके से आरोपी वडोदा, तहसील कामठी निवासी मिलिंद चंदुजी ठाकरे (34) पकड़ा गया। उसके पास पटाखा निर्माण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का संचालन महामाया एग्रो कंपनी के मालिक व नागपुर निवासी कैलाश गुलाबचंद अग्रवाल के कहने पर किया जा रहा था। फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी ठेकेदार दीपक कुमार ने कामगारों को नियुक्त कर पटाखा निर्माण का कार्य कराया था जबकि मिलिंद ठाकरे को सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया था।

करोड़ों का माल जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से पटाखे बनाने की मशीन, पॉप-अप कच्चे पटाखे, पॉप-अप पटाखे तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज, प्लास्टिक, पॉप-अप एग बर्ड पटाखे, पटाखे भरने के लिए छोटे-बड़े बॉक्स, टॉप टाइगर सुतली बम, पटाखे बनाने में उपयोग की जाने वाली रेत, रसायन, 2 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, कार क्रमांक यूपी 83/ बीके 5241 और ट्रक क्रमांक सीजी 04/ एमके 039, इस प्रकार कुल 1,07,16,750 रुपये का माल जब्त किया।

तीनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 (ब), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 व 6 समेत भादंवि की धारा 125, 270, 287, 288, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अग्रवाल और ठाकरे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी