नागपुर

पुलिस का डंडा चला, खाली हुई सड़क

नवभारत डेस्क

नागपुर. जाफरनगर से अवस्थीनगर चौक के बीच दूकानदारों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा. एक साथ 100 के करीब कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू की जिससे दूकानदारों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई होती देख कई दूकानदारों ने तुरंत ही अपनी दूकान समेट ली. पुलिस दस्ते की कार्रवाई तक तो दूकानदार मर्यादा में रहे लेकिन दस्ते के जाते ही दूकानदारों ने फिर अपने काउंटर फुटपाथ और रास्ते पर लगा दिए.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं. इतना ही नहीं कई दूकानदारों तो रोज शाम को दूकान के बाहर रास्ते पर कुर्सियां लगाकर बैठ जाते हैं. जिससे स्थानीय नागरिकों को जाने आने में दिक्कत होती हैं. वैसे तो यह काम महानगर पालिका का है लेकिन मधुर संबंध के चलते कार्रवाई नहीं होती.

इसीलिए नागरिकों ने पुलिस से शिकायत की थी. शनिवार की शाम कार्रवाई से कुछ सुधार जरूर हुआ लेकिन कई दूकानदार वापस फुटपाथ और रास्ते पर आ गए. नागरिकों ने पुलिस विभाग की सराहना करते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की अपील की है. 

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?