नागपुर दुष्कर्म मामला, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई

Nagpur POCSO Case: नागपुर में नाबालिग छात्रा से घिनौनी करतूत: प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने वाला कपिल लोनारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अंकिता पटेल

Nagpur POCSO Arrest Case: नागपुर जिले के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 30 वर्षीय आरोपी कपिल लोनारे, निवासी हुडकेश्वर, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग छात्रा को प्रेम संबंध का झांसा देकर कथित तौर पर यौन शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम का झांसा देकर बनाया संबंध

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कपिल लोनारे ने पहले उससे दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध का विश्वास दिलाकर उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसे विभिन्न स्थानों पर ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।

आपत्तिजनक तस्वीरों से करता रहा ब्लैकमेल

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इस दौरान छात्रा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण वह गहरे तनाव में चली गई थी।

आत्महत्या का विचार आया, फिर पुलिस से मांगी मदद

लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव के चलते पीड़िता कथित तौर पर इतनी परेशान हो गई कि उसके मन में आत्महत्या करने तक के विचार आने लगे। हालांकि उसने साहस दिखाते हुए पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद हुडकेश्वर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड कानून की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना